BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CGBSE 10 th-12th Result: मिशन 100 का बड़ा असर! बोर्ड रिजल्ट आते ही ये जिला बना नंबर-1, छात्राओं ने टॉपर लिस्ट में मारी एंट्री

CGBSE 10 th-12th Result: छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया है।

korea news

korea news

muskan mishra
Published: 29 Apr 2026 | 11:45 pmModified: 30 Apr 2026 | 12:03 am
HIGHLIGHTS
  1. जिज्ञासु वर्मा बने टॉपर
  2. 98 प्रतिशत अंक हासिल
  3. ओमनी वर्मा दूसरे स्थान
CGBSE 10 th-12th Result: कोरिया: छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया है। 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर रायगढ़ के कृष महंत रहे। चौथे स्थान (CGBSE 12th State Topper List ) पर पेंड्रा की ताहिरा खान रही। वहीं पेंड्रा के ही ओंकार ने पांचवां स्थान ​हासिल किया है।

कोरिया जिले के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कोरिया जिले के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। जिले में कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के नेतृत्व में संचालित मिशन 100 अभियान का सकारात्मक प्रभाव इस वर्ष के परिणामों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला । इस वर्ष कक्षा दसवीं में जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बारहवीं में 95.64 प्रतिशत परिणाम के साथ जिले ने राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया। हाईस्कूल परीक्षा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महलपारा की छात्रा अंशिका कश्यप ने 98.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य मेरिट सूची में छठवां स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर की छात्रा आलिया परवीन ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में सातवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया । इन बच्चों ने कहा कि मोबाइल से दूर रहकर ही उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया जा सकता है। राज्य की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप 1.50 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने इस उपलब्धि पर टॉपर छात्राओं के घर जाकर सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा शिक्षकों एवं अभिभावकों के योगदान की सराहना की है। विद्यालय परिवार ने भी अंशिका और आलिया को अपनी ओर से बधाई दी । IBC24 संवाददाता सतीश गुप्ता ने हाईस्कूल परिक्षा में टॉप टेन में जगह बनाने वाली अंशिका कश्यप उसकी माँ और स्कूल के शिक्षकों से बात की ।

CGBSE 10th-12th Result 2026 Link ऐसे चेक कर सकेंगे (cg board class 10th result 2026 kaise dekhe)

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें ।
  • इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट का बटन दबाएं।
  • सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।

IBC24 पर कैसे देखे रिजल्ट्स ?

  • छात्र सबसे पहले IBC24 की वेबसाइ पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें। https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: CGBSE 10 th-12th Result:

शहर की खबरें
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am