Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office: कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ ने दूसरे दिन लगाई छलांग, 2000 करोड़ी फिल्म को चटाई धूल!
Bhool Bhulaiyaa 3 BO Collection Day 2: यह फिल्म भी दिवाली पर रिलीज हुई है, जिसका क्लैश अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ से हुआ। शुरुआत में कहा जा रहा था …

Bhool Bhulaiyaa 3 BO Collection Day 2: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' को जनता का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दो-दो मंजुलिका और रूह बाबा के बीच की लड़ाई काफी पसंद की जा रही है।फिल्म जो पहले दिन नहीं कर पाई थी, वो दूसरे दिन कर दिखाया है।
रूह बाबा (कार्तिक आर्यन) और OG मंजुलिका (विद्या बालन) की टक्कर देखने के लिए ऑडियंस भी काफी एक्साइटेड दिखी। मेकर्स ने ‘भूल भुलैया 3’ के लिए जो प्लान तैयार किया था, वो कामयाब हो रहा है। पहले दिन के मुकाबले फिल्म ने दूसरे दिन ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया है।
read more: लिविंगस्टोन का शतक, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर श्रृंखला बराबर की
यह फिल्म भी दिवाली पर रिलीज हुई है, जिसका क्लैश अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ से हुआ। शुरुआत में कहा जा रहा था कि फिल्म को इस महाक्लैश का नुकसान होगा, पर अबतक ऐसा होता नहीं दिखा है। फिल्म ने पहले ही दिन 35.5 करोड़ रुपये का जाबड़ कलेक्शन किया था। वहीं ‘सिंघम अगेन’ इस मामले में थोड़ी आगे रही।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 36.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह कलेक्शन पहले दिन के मुकाबले काफी ज्यादा है। दरअसल फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुछ करोड़ कम कमाए थे। हालांकि, रविवार को यह आंकड़ा और भी ऊपर जा सकता है।
read more: अमेरिकी लोग कमला हैरिस को चुनकर इतिहास रचेंगे: नील मखीजा
कार्तिक आर्यन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
‘भूल भुलैया 3’ इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। अब सेकेंड डे पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। यह दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में 16वें नंबर पर बनी है। सबसे खास बात यह है कि फिल्म ने श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ को पछाड़ दिया है।
दरअसल उनकी फिल्म ने दूसरे दिन भारत से 31.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 55.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यानी दूसरे दिन कमाई में इजाफा हुआ होगा। जल्द ही फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर लेगी।
View this post on Instagram
2000 करोड़ी फिल्म को चटाई धूल!
आमिर खान की ‘दंगल’ ने दुनियाभर से 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया हैं, लेकिन दूसरे दिन भारत से सिर्फ 33.93 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 18वें नंबर पर है। यानी कार्तिक आर्यन की फिल्म 16वें नंबर पर है, जिसने आमिर खान को पीछे छोड़ दिया है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office: Kartik Aaryan's 'Bhool Bhulaiyaa 3' jumped on the second day, leaving behind the 2000 crore film!
Latest Movies & Web series
और भी पढ़ें ›
Stree 3 Release Date: ‘स्त्री 3’ को लेकर खत्म हुआ इंतजार! रिलीज डेट पक्की, जानें राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी कब लगाएगी डर का तड़का?
01 Oct 2026 | 2:43 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
Koffee with Karan Last Season: आख़िरकार बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो.. 22 सालो तक होता रहा टेलीकॉस्ट, जानें क्या है परमानेंट ब्रेक की वजह
30 Sept 2026 | 3:31 pm
Drishyam 3 Advance Booking: थिएटर में आने से पहले ‘दृश्यम 3’ का जलवा! धड़ाधड़ बिके 7 लाख टिकट, क्या ओपनिंग डे पर करेगी रिकॉर्डतोड़ कमाई?
30 Sept 2026 | 12:30 pm
Ganga Mai ki Betiyan: कौशल्या ने स्वयं खोद डाली अपनी कब्र! सहाना के गुनहगारों का काल बना सिद्धू, क्या मुरली को कभी मिल पाएगी माफ़ी?
29 Sept 2026 | 7:11 pm
Who is Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा, जिनकी हर तरफ हो रही चर्चा? ग्लैमर से एक्टिंग तक ऐसा रहा सफर, इन फिल्मों-सीरीज में आ चुकी हैं नजर
29 Sept 2026 | 1:24 pm
Ganga Mai ki Betiyan: इस शख्स की घिनौनी हरकतें ही बनेंगी इंदु और कौशल्या की बर्बादी की वजह, क्या सहाना के कड़े फैसले में गंगा देगी उसका साथ?
28 Sept 2026 | 7:32 pm
India’s Best Dancer Season 5 Winner: रायपुर के रितेश पाल बने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ के विनर, 15 लाख जीतने के बाद कही दिल छू लेने वाली बात
28 Sept 2026 | 4:07 pm