महाराष्ट्र के लातूर में कबाड़ बाजार में लगी आग, कोई हताहत नहीं
महाराष्ट्र के लातूर में कबाड़ बाजार में लगी आग, कोई हताहत नहीं
लातूर, 28 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक कबाड़ बाजार में सोमवार अपराह्न आग लग गई, जिससे चार-पांच दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, आग अपराह्न करीब दो बजे लगी। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन आग की लपटें तेजी से फैलने और आसमान में धुएं का गुबार उठने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।
उन्होंने बताया कि बाजार में करीब 20 दुकानों की एक कतार है, जिसमें से चार-पांच दुकानें आग की चपेट में आ गईं।
अग्निशमन अधिकारी गणेश चौधरी ने कहा, ‘‘घटना की सूचना मिलते ही दमकल की एक टीम को मौके पर भेजा गया। आग लगने का सही कारण तत्काल पता नहीं चल सका।’’
चौधरी ने कहा कि आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान का दायरा अभी पता नहीं चल पाया है।
उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद अधिकारी नुकसान का आकलन करेंगे।
भाषा प्रचेता मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: महाराष्ट्र के लातूर में कबाड़ बाजार में लगी आग, कोई हताहत नहीं
LATUR
और भी पढ़ें ›आईआईटी-मुंबई छात्र मौत : माता-पिता ने प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई
01 Oct 2026 | 12:06 amअदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया
30 Sept 2026 | 9:58 pmमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार
30 Sept 2026 | 9:34 pmफर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी
30 Sept 2026 | 9:19 pmअदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी
30 Sept 2026 | 8:56 pmखबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव
30 Sept 2026 | 8:54 pm‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे
30 Sept 2026 | 8:31 pmछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद
30 Sept 2026 | 8:20 pm