सुनवाई के दौरान वकील कर रहा था सेक्स, ऑन-कैमरे में ऐसी हरकत देख जज और दर्शकों के उड़े होश

Ads

सुनवाई के दौरान वकील कर रहा था सेक्स, ऑन-कैमरे में ऐसी हरकत देख जज और दर्शकों के उड़े होश

  •  
  • Publish Date - February 2, 2021 / 09:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

पेरु। कोरोना वायरस महामारी ने सभी को अपने-अपने घरों में कैद कर दिया था। इस बीच वर्क फ्रॉम होम को सरकारी से लेकर निजी कंपनियों और संस्थाओं ने अपनाया था। वहीं घर में काम के दौरान कई ऐसी घटनाएं कैमरे में कैद हुई है जिन्हें बिल्कुल नहीं होना था। एक ऐसी ही घटना पेरु में सामने आई। जहां एक वकील जूम कोर्ट की सुनवाई के दौरान सेक्स करते हुए पकड़ा गया। कैमरे में वकील की हरकत देख जज समेत अन्य दर्शकों को झटका लगा।

Read More News: आशिकों के साथ होटल के कमरे में रंगरलियां मनाते पकड़ाई 9 कॉलेज छात्राएं, घर से निकली थी कोचिंग जाने

दरअसल हेक्टर सिप्रियानो परेडेस रॉबल्स एक वर्चुअल हियरिंग अटेंड कर रहे थे। इस सुनाई के दौरान जज और अन्य दर्शकों उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने ऑन-कैमरा रहते हुए वकील को सेक्स करते हुए देखा। गुस्से में जज जॉन चाचुआ टोरेस ने तुरंत अदालती कार्यवाही रोक दी। उन्होंने एक पुलिस अधिकारी को हस्तक्षेप करने के लिए भेजा क्योंकि एक महिला सहयोगी पारडेस रॉबल्स को सचेत करने की कोशिश की कि उनके सेक्स सेशन को लाइव फीड पर देखा और रिकॉर्ड किया जा रहा है।

Read More News: पोलियो की जगह बच्चों को पिला दिया सैनिटाइजर, बिगड़ी बच्चों की तबीयत, मची अफरातफरी

न्यायाधीश टोरेस ने कहाए ष्हम अश्लील कृत्यों को देख रहे हैं जो सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन है और यह इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि वे राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज किए जा रहे हैं। इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। डेली मेल ने बताया कि कुछ स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि जिस महिला के साथ वह सेक्स का रहा था, वह उसकी क्लाइंट थी।

Read More News: शराब दुकान में लाखों की डकैती, तलवार समेत अन्य हथियारों से लैस 10 से ज्यादा बदमाशों ने वारदात

 

एक क्षेत्रीय उच्च न्यायालय के बयान में कहा गया है, हम वकील हेक्टर पैराडेस रॉबल्स के कार्यों की निंदा करते हैं, जिन्होंने एक वर्चुअल सुनवाई के दौरान अश्लील हरकतें कीं, जिसने सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन किया। सुनवाई के इंचार्ज जज ने डिफेंस लॉयर के पद से हटाकर किसी और वकील को ड्यूटी संभालने को कहा।