International Yoga Day 2026 | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: International Yoga Day 2026 आज की ये भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग तनाव, थकान और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में योग एक ऐसा उपाय बनकर सामने आया है, जिसे अपनाकर लोग खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं। योग हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा होता है। यह सिर्फ शरीर को फीट नहीं रखता बल्कि मानसिक शांति और बेहतर जीवनशैली की भी कुंजी माना जाता है। आज 21 जून को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के इतिहास, इस साल की थीम और इसके महत्व के बारे में विस्तार से
इस साल 2026 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” है। इस थीम का उद्देश्य है कि दुनिया भर में लोगों को स्वास्थ्य, मानसिक शांति और संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
योग के लिए जागरूकता और इसको बढ़ावा देने के लिए एक दिन समर्पित करने का विचार सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान रखा था। उन्होंने योग को भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार बताते हुए मन और शरीर, विचार और कर्म, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य बनाने की क्षमता पर जोर दिया था।
योग शरीर को स्वस्थ रखने, तनाव कम करने, मानसिक शांति बढ़ाने और एकाग्रता में सुधार करने में मदद करता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 21 जून 2015 को हुई थी। 27 सितंबर 2014 को, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए योग के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित करने का प्रस्ताव रखा। जिसे 175 देशों का समर्थन मिलने के बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। (International Yoga Day 2026)
21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है, जो ग्रीष्म संक्रांति का प्रतीक है। भारतीय परंपरा में इस दिन का विशेष महत्व है। योग के नज़रिए से भी, इसे आध्यात्मिक और प्राकृतिक ऊर्जा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।