Today Live Breaking News and Updates 16 July 2026
Today Live Breaking News and Updates 16 July 2026 ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा आज पूरे धार्मिक उत्साह और भव्यता के साथ निकलेगी। रथों की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब श्रद्धालुओं को बस उस पावन क्षण का इंतजार है, जब भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा अपने-अपने रथों पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे।
रथयात्रा से पहले भगवान के अनासर विधान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद नयन उत्सव होगा, जिसमें भगवान की विशेष आरती और नजर उतारी जाएगी। इसके पश्चात पुरी के गजपति महाराजा परंपरा के अनुसार सोने की मूंठ वाली झाड़ू से छेरा पहराकी रस्म निभाएंगे। इस अनुष्ठान के बाद ही तीनों देवताओं को उनके रथों पर विराजमान कराया जाएगा और रथयात्रा शुरू होगी।
पहांडी अनुष्ठान: आज अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे के बीच पहांडी अनुष्ठान होगा, जिसमें ढोल-नगाड़ों, शंख ध्वनि और जयघोष के बीच श्री मंदिर से निकालकर भगवान जगन्नाथ को उनके रथ नंदीघोष, बलभद्र जी को तालध्वज और देवी सुभद्रा को दर्पदलन रथ पर विराजमान कराया जाएगा।
साकल धूप: सुबह 8 बजे से 9 बजे तक
रथ प्रतिष्ठा: सुबह 9 बजे
मंगलार्पण: सुबह 9:15 बजे
पहांडी: सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक
चिता लागी: दोपहर 1:30 बजे से 2 बजे तक
छेरा पहनरा: दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक
घोड़े और सारथी की स्थापना: दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक
रथ यात्रा प्रारंभ: शाम 4 बजे से