अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर मुखर होकर बोलने वाली पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने एक और बड़ा बयान दिया है। नामी समाचार एजेंसी की खबरों के मुताबिक स्टॉर्मी डेनियल्स ने कहा कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ बिताए पल के कारण आज मैं खुद से नफरत करने लगी हूं। उनके साथ बिताए वो 90 सेकंड मेरी जिंदगी के सबसे बुरे पल में से हैं।
गौरतलब है कि स्टॉर्मी डेनियल्स ने डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने अटॉर्नी के जरिए डेनियल्स को चुप रहने के लिए 94 लाख रुपए दिए थे। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने इस अफेयर को लेकर इंकार किया है, लेकिन अटॉर्नी माइकल कोहेन ने इस बात को कोर्ट में कबूल किया था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
Read More: भूपेश सरकार की योजनाओं से मंदी बेअसर, इस साल भी छत्तीसगढ़ में हुई कारों की बंपर बिक्री
डेनियल्स ने कहा है कि ट्रंप के साथ मुलाकात के दौरान उनके दिमाग में विचार आया था कि किस तरह यहां से भाग निकलें। घटना से पहले उन्होंने नहीं सोचा था कि ट्रंप के साथ वह संबंध बनाएंगी। ट्रंप और डेनियल्स की कथित मुलाकात 2006 में हुई थी। तब ट्रंप और मेलानिया की शादी को करीब एक साल ही हुए थे। मेलानिया ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं।
Read More: रेंजर CR नेताम हुए निलंबित, फर्जी पत्रकारों ने लगाया था 1 करोड़ 40 लाख रुपए का चूना