नई दिल्ली: कोरोना ने दुनियाभर में जमकर तबाही मचाई है। वहीं, वैक्सीन आने के बाद लोग राहत की सांस ले रहे थे, लेकिन फिर से तेजी से बढ़ रहे संक्रमण और नए स्ट्रेन ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। हालात को देखते हुए कई देशों में लॉकडाउन जैसी स्थिति पैदा हो रही है। बता दें कि इस बिमारी की चपेट में आकर दुनियाभर में लाखों लोग जान गंवा चुके हैं। हालांकि हालांकि वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद अब लोग राहत की सांस ले रहे हैं।
Read More: LPG गैस सब्सिडी आपको मिल रही है या नहीं? इस तरह आसानी से चेक कर सकते हैं आप…देखिए तरीका
वहीं, जब कोरोना वैक्सीन बनाने में पूरी दुनिया लगी थी, तो रशियन पॉर्न स्टार लोला टेलर ने वैज्ञानिकों के लिए अजीबोगरीब ऑफर दिया था। उनके इस ऑफर को सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पॉर्न स्टार लोला टेलर ने कहा है कि जो भी डॉक्टर या शोधकर्ता कोरोना वायरस को खत्म करने वाली वैक्सीन बनाएगा, वह उसके साथ बिस्तर पर जाने के लिए तैयार हैं।
लोला ने अपने ऑफर को लेकर बताया था कि कोरोना संक्रमण के चलते पॉर्न इंडस्ट्री को लंबा नुकसान हुआ है। 90 प्रतिशत तक काम बंद हो चुके हैं, जिससे इंडस्ट्री के लोग परेशान हैं। उन्हें मॉस्को में अलग थलग रहना पड़ रहा है। वे घरों में कैद हो गए हैं।
बता दें कि लोला टेलर का असली नाम ल्यूबोव बुशूयेवा है। वह पोर्न इंडस्ट्री में लोला टेलर के नाम से जानी जाती हैं। लोला रूस की रहने वाली हैं। फिलहाल अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि ह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उन्होंने भावुक होकर यह ऑफर दिया था या वह गंभीर थीं।