Blast in Bluetooth neckband: ये ब्लूटूथ नेकबेंड है या सुसाइड बम?.. अचानक हुए विस्फोट से शख्स की मौत, पुलिस भी देखकर हैरान..
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस इस हादसे के पीछे की वजहों की जांच कर रही है। …
Blast in Bluetooth neckband
Blast in Bluetooth neckband : लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक युवक की ब्लूटूथ नेकबैंड फटने से मौत हो गई। यह घटना इंदिरा नगर सेक्टर-17 निवासी आशीष के साथ घटी। वह इस दौरान कॉल पर बात कर रहा था। अचानक हुए विस्फोट में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
छत पर कॉल करते समय हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11:30 बजे आशीष अपने घर की छत पर ब्लूटूथ नेकबैंड के जरिए किसी से बात कर रहा था। तभी अचानक एक तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर जब उसकी मां छत पर पहुंचीं, तो देखा कि आशीष जमीन पर गिरा पड़ा था। धमाके की वजह से आशीष के सीने, पेट और दाहिने पैर की त्वचा बुरी तरह झुलस गई थी। ब्लूटूथ नेकबैंड पिघलकर उसके गले में लटका हुआ था। आनन-फानन में उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी
Blast in Bluetooth neckband : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस इस हादसे के पीछे की वजहों की जांच कर रही है। इस अप्रत्याशित घटना ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हाँ, यदि बैटरी में ओवरहीटिंग, खराब गुणवत्ता, शॉर्ट सर्किट या चार्जिंग में गड़बड़ी हो तो ब्लूटूथ नेकबैंड फट सकता है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Blast in Bluetooth neckband, A person died a painful death in Lucknow, UP
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pm