BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

दिल्ली विस्फोट: आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक से की बात, पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

दिल्ली विस्फोट: आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक से की बात, पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

दिल्ली विस्फोट: आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक से की बात, पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
Bhasha
Published: 10 Nov 2025 | 9:40 pmModified: 10 Nov 2025 | 9:40 pm

लखनऊ, 10 नवंबर (भाषा) दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में विस्फोट की घटना के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से बातचीत की और पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखते हुए सघन चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने जिला स्तर के पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है,‘‘ सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फील्ड में उपस्थित रहें तथा संवेदनशील-भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, सार्वजनिक आयोजनों एवं धार्मिक स्थलों का स्वयं भ्रमण करें और निरीक्षण करें।’’

उन्होंने कहा कि महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं अन्य संवेदनशील बिंदुओं की सुरक्षा व्यवस्था की पुनः समीक्षा की जाए और खतरे के अनुमान के अनुसार सुरक्षा स्तर को तत्काल बढ़ाया जाए।

डीजीपी ने कहा कि वाहनों की जांच पड़ताल , मेट्रो-बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल, सिनेमा हॉल तथा अन्य सार्वजनिक परिवहन-भीड़भाड़ वाले केंद्रों पर सघन सतर्कता बरती जाए, साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि आम जनता को अनावश्यक असुविधा न हो।

भाषा जफर शोभना

शोभना

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: दिल्ली विस्फोट: आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक से की बात, पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

People also search for:AlertHighupup high alert
शहर की खबरें
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm
गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

01 Oct 2026 | 7:55 pm
उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 7:47 pm
भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

01 Oct 2026 | 7:43 pm