BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Dhan Ka MSP Rate Kya Hai: धान के समर्थन मूल्य में 200 रुपए बढ़ोतरी का प्रस्ताव, धान खरीदी के बीच BJP सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए कब से मिलेगा लाभ

Dhan Ka MSP Rate Kya Hai: धान के समर्थन मूल्य में 200 रुपए बढ़ोतरी का प्रस्ताव, धान खरीदी के बीच BJP सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए कब से मिलेगा …

Dhan Ka MSP Rate Kya Hai: धान के समर्थन मूल्य में 200 रुपए बढ़ोतरी का प्रस्ताव, धान खरीदी के बीच BJP सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Dhan Ka MSP Rate Kya Hai: धान के समर्थन मूल्य में 200 रुपए बढ़ोतरी का प्रस्ताव, धान खरीदी के बीच BJP सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Deepak Dilliwar
Published: 25 Jan 2026 | 11:30 amModified: 25 Jan 2026 | 12:48 pm
HIGHLIGHTS
  1. धान के MSP में 10% तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव
  2. किसानों को प्रति क्विंटल 200 रुपए तक अतिरिक्त मिलेंगे
  3. छत्तीसगढ़ में धान की सबसे ज्यादा कीमत

लखनऊ: Dhan Ka MSP Rate Kya Hai प्रदेश में धान खरीदी लगातार जारी है। 1 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान में किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान बेच रहे हैं। लेकिन इस बीच प्रदेश की बीजेपी सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने धान सहित अन्य खरीफ फसलों की एमएसपी बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है और केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। अगर प्रदेश सरकार के इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार मुहर लगाती है तो अन्नदाताओं के लिए ये किसी सौगात से कम नहीं होगा।

धान सहित खरीफ फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी का प्रस्ताव

Dhan Ka MSP Rate Kya Hai मिली जानकारी के अनुसार कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों से जुड़े मामलों को लेकर अहम बैठक बुलाई थी। बैठक में ये प्रस्ताव पेश किया गया है कि खरीफ फसलों की कीमत में 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी किया जाना चाहिए। इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया, जिसके बाद ये प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।

10 प्रतिशत तब बढ़ सकती है धान की कीमत

समिति ने किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए केंद्र सरकार को एक व्यापक प्रस्ताव भेजा है। इस बार सामान्य धान, धान ग्रेड-ए, मक्का, ज्वार, बाजरा, उड़द, मूंग, अरहर, सोयाबीन और तिल जैसी फसलों के एमएसपी में बड़ी बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। अब फैसला केंद्र सरकार पर निर्भर करता है। हालांकि समर्थन मूल्य में होने वाली बढ़ोतरी का लाभ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 से मिलने लगेगा।

किसानों को होगा 200 रुपए तक फायदा

बात करें धान की कीमतों की तो वर्तमान में सामान्य धान का मूल्य ₹2369 और ग्रेड-ए धान का ₹2389 प्रति क्विंटल। वहीं, अगर इस प्रस्ताव पर केंद्र की मोदी सरकार मुहर लगाती है ​तो प्रति क्विंटल 100 से 200 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सरकार के इस फैसले से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही इस बार के खरीफ सीजन में सामान्य धान के लिए 2369, ग्रेड ए धान के लिए 2389, बाजरा के लिए 2775, मक्का के लिए 2400 और ज्वार हाईब्रिड के लिए 3699 व ज्वार मालदांडी के लिए 3749 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी निर्धारित था।

छत्तीसगढ़ में 3100 रुपए की दर से हो रहा भुगतान

उत्तर प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भारी मात्रा में धान का उत्पादन किया जाता है। लेकिन किसानों को धान की सबसे ज्यादा कीमत छत्तीसगढ़ में भुगतान किया जाता है। यहां केंद्र सरकार के समर्थन मूल्य के साथ-साथ 'कृषक उन्नति योजना' के तहत किसानों को 3100 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाता है। वहीं, छत्तीसगढ़ में सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य तय किया है। इसका सीधा मतलब है कि छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति एकड़ धान का 65000 रुपए से अधिक मिलता है।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में हुई बैठक में खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य में 10 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र को भेजा गया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Dhan Ka MSP Rate Kya Hai: BJP Govt Proposes 10% Hike in Dhan MSP

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm