BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Engineering Colleges New Name: बदल दिए गये प्रदेश के 5 इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम.. सरकार के फैसले पर लगी राज्यपाल की मुहर, पढ़ें महाविद्यालयों के नए नाम

ये नाम प्रेरणा के स्रोत के रूप में काम करेंगे और छात्रों को इन महान हस्तियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इन नामों से …

Engineering Colleges New Name in UP

Engineering Colleges New Name in UP

satya prakash
Published: 29 Jun 2025 | 8:59 amModified: 29 Jun 2025 | 8:59 am
HIGHLIGHTS
  1. यूपी के 5 इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदले गए।
  2. नए नाम महान राष्ट्रीय हस्तियों के नाम पर रखे गए।
  3. नाम बदलने के फैसले को राज्यपाल की मंजूरी मिली।

लखनऊ: Engineering Colleges Renamed after National Personalities in UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने तकनीकी शिक्षा से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के पांच सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदलकर प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व्यक्तित्वों और ऐतिहासिक हस्तियों के नाम पर रखे हैं।

Read More: Cloudburst in Uttarakhand State: बड़ा हादसा!.. बदल फटने से आई भीषण बाढ़.. निर्माण काम में जुटे 8 से ज्यादा मजदूर लापता, शुरू हुआ रेस्क्यू

न्याय, सद्भाव और प्रेरणा को एकीकृत करना

सरकार ने अपने इस कदम को सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक उद्देश्यों से प्रेरित बताया है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि, ना में बदलाव का मकसद इंजीनियरिंग शिक्षा को न केवल तकनीकी दक्षता के साथ, बल्कि सामाजिक जागरूकता, न्याय, सद्भाव और प्रेरणा जैसे मूल्यों के साथ एकीकृत करना है।

मिली राज्यपाल की मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगुवाई में लिए गए इस फैसले को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी मिल गई है। (Engineering Colleges Renamed after National Personalities in UP) उत्तर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने आज इस पहल को "नई पीढ़ी में मूल्यों की स्थापना के लिए एक ऐतिहासिक कदम" बताया।

राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित फैसला

उन्होंने कहा कि अब छात्रों को न केवल तकनीकी उत्कृष्टता बल्कि सामाजिक नेतृत्व के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह नामकरण महज प्रतीकात्मक नहीं है। ये नाम प्रेरणा के स्रोत के रूप में काम करेंगे और छात्रों को इन महान हस्तियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इन नामों से कॉलेजों की पहचान न केवल तकनीकी शिक्षा, बल्कि सामाजिक जागरूकता, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना से भी जुड़ी होगी। (Engineering Colleges Renamed after National Personalities in UP) आने वाले समय में ये संस्थाएं उत्तर प्रदेश के युवाओं को न केवल तकनीकी विशेषज्ञता बल्कि सामाजिक नेतृत्व की भूमिकाओं के लिए भी तैयार करेंगी।

Read Also: CG Weather Update Today: प्रदेश के इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की चेतावनी 

इन संस्थानों के बदले गए नाम

  1. -राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, प्रतापगढ़ अब भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज
  2. -राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मिर्ज़ापुर को सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मिर्ज़ापुर
  3. - राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बस्ती को भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज
  4. - राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोंडा का नाम मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज
  5. -राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मैनपुरी का नाम लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रखा गया है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: प्रदेश के पाँच राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदले गए हैं: प्रतापगढ़ – अब भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मिर्ज़ापुर – अब सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बस्ती – अब भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोंडा – अब मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी – अब लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Engineering Colleges Renamed after National Personalities in uttar pradesh govt

शहर की खबरें
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm
गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

01 Oct 2026 | 7:55 pm
उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 7:47 pm