Gen Alpha Protest School in UP: स्कूली छात्राओं ने राजधानी में खोला मोर्चा, सीएम हाउस जाने से रोका तो सड़क पर ही बैठ गईं धरने पर, जानिए किस बात को लेकर जेन अल्फा कर रहे आंदोलन
Gen Alpha Protest School in UP: स्कूली छात्राओं ने राजधानी में खोला मोर्चा, सीएम हाउस जाने से रोका तो सड़क पर ही बैठ गईं धरने पर, जानिए किस बात को …

Gen Alpha Protest School in UP: स्कूली छात्राओं ने राजधानी में खोला मोर्चा, सीएम हाउस जाने से रोका तो सड़क पर ही बैठ गईं धरने पर, जानिए किस बात को लेकर जेन अल्फा कर रहे आंदोलन / Image: Viral Video
- लखनऊ में छात्राओं का प्रदर्शन
- सीएम हाउस की ओर बढ़ रहीं छात्राओं को पुलिस ने रोका
- छात्राओं का आरोप है कि शिक्षकों की कमी के कारण उन्हें परेशानी हो रही है।
लखनऊ: Gen Alpha Protest School in UP देश में इन दिनों युवा शक्ति खुलकर सामने आ रही है। जहां एक ओर दिल्ली के जंतर मंतर में जेनजी के आंदोलन के बाद मोदी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा, तो वहीं रांची में छात्रों का आंदोलन अनवरत जारी है। वहीं, इस बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जेन अल्फा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बताया जा रहा है कि जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में शिक्षकों की कमी सहित अन्य समस्याओं को लेकर छात्राएं सड़क पर उतर आईं हैं। छात्राओं का दल सीएम हाउस की ओर बढ़ रहा था, जिसे पुलिस ने बालागंज चौराहे पर पर रोक दियसा है। वहीं, अब छात्राएं सड़क पर धरने पर बैठ गईं और रोड जाम कर दिया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी छात्राओं को समझाने की कवायद में लगे हैं, लेकिन आंदोलन कर रहे स्टूडेंट अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।
लखनऊ में जेन अल्फा ने खोला मोर्चा
Gen Alpha Protest School in UP मिली जानकारी के अनुसार छात्राओं का आरोप है कि टीचरों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई नहीं हो पा रही है। भोजन और बीमारी की हालत में सही इलाज नहीं मिलने का भी छात्राओं ने आरोप लगाया। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को पारा मोहान रोड स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों का आक्रोश सड़क पर नजर आया था। शिक्षकों की कमी से नाराज सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आए और स्कूल गेट के बाहर मोहान रोड जाम कर करीब दो घंटे तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरुण भी जाम में फंस गए। वह गाड़ी से उतरकर छात्रों से मिले। बातचीत करके उन्हें समझाया और स्कूल वापस ले गए।
View this post on Instagram
शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरी छात्राएं
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय में कक्षा आठ से 12 तक के छात्रों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में छह पूर्णकालिक शिक्षकों की जरूरत है, लेकिन चार ही कार्यरत हैं। वहीं, आठ अंशकालिक शिक्षकों की नियुक्ति का मामला अदालत में लंबित है। फिलहाल चार गेस्ट शिक्षकों के सहारे पढ़ाई चल रही है। गेस्ट शिक्षक भी नियमित नहीं आते, जिससे पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पा रहा है और पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
मंत्री ने दिया जल्द निराकरण का आश्वासन
छात्रों ने मंत्री के सामने एक-एक कर अपनी समस्याएं रखीं। छात्रों ने मंत्री असीम अरुण को बताया कि विद्यालय में खेलकूद का सामान पर्याप्त नहीं है। बिजली व्यवस्था खराब रहती है और लाइब्रेरी का भी समुचित इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। साफ-सफाई समेत कई अन्य समस्याएं भी छात्रों ने गिनाईं। नीट और जेईई की तैयारी के लिए संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में रसायन विज्ञान के शिक्षक की कमी की समस्या भी सामने रखी गई। मंत्री ने समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़ें
- Shehzad Poonawalla Resigns: 'मैं पार्टी छोड़ रहा हूं', BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा, लेटर जारी कर नितिन नबीन से की ये अपील
- Nag Panchami Vrat Katha: नाग पंचमी की पूजा होगी अधूरी अगर नहीं पढ़ी ये कथा! पाठ करते ही दूर होंगे संकट और बरसेगी भोलेनाथ की कृपा
- Government Employees DA Hike Arrears: सरकारी कर्मचारियों को मिली रक्षाबंधन की सौगात, महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी का आदेश जारी, सितंबर महीने में बढ़कर आएगी सैलरी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: छात्राओं ने शिक्षकों की कमी समेत पढ़ाई, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Gen Alpha Protest School in UP: School Girls Start Protest for teachers in Lucknow
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm