Government Employees DA Hike Arrears: सरकारी कर्मचारियों को मिली रक्षाबंधन की सौगात, महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी का आदेश जारी, सितंबर महीने में बढ़कर आएगी सैलरी
Government Employees DA Hike Arrears: सरकारी कर्मचारियों को मिली रक्षाबंधन की सौगात, महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी का आदेश जारी, सितंबर महीने में बढ़कर आएगी सैलरी
Government Employees DA Hike Arrears: सरकारी कर्मचारियों को मिली रक्षाबंधन की सौगात, महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी का आदेश जारी, सितंबर महीने में बढ़कर आएगी सैलरी / Image: AI Generated
- सरकारी कर्मचारियों का DA 2% बढ़ा
- बढ़ा हुआ DA 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा
- अब महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हो गया
गंगटोक: Government Employees DA Hike Arrears प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को त्योहारों से पहले बड़ी सौगात दी है। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने के बाद अब प्रदेश के कर्मचारियों को भी केंद्र के बराबार डीए मिलेगा। यानि राज्य के कर्मचारियों को अब 60 प्रतिशत की दर से डीए का भुगतान किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले प्रदेश के कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाता था। सरकार का ये फैसला कर्मचारियों के लिए रक्षाबंधन और दशैं त्योहार की सौगात से कम नहीं है।
सरकारी कर्मचारियों को रक्षाबंधन की सौगात
Government Employees DA Hike Arrears मिली जानकारी के अनुसार सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमंग ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने 2 प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। बताया जा रहा हे कि कर्मचारियों को डीए 1 जनवरी 2026 से मिलेगा। यानी अगले महीने की सैलरी में कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एरियर का भुगतान कर्मचारियों को Dashain 2026 से पहले कर दिया जाएगा। यह त्योहार राज्य में 11 से 21 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इससे उम्मीद बंधी है कि सितंबर की सैलरी में ही कर्मचारियों को यह पैसा मिलेगा।
60 प्रतिशत की दर से मिलेगा डीए
केंद्र की सरकार की तरफ से हर साल दो बार कर्मचारियों का डीए और डीआर बढ़ाया जाता है। आखिरी बार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। जिसके बाद महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया था। बता दें, केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में जनवरी और जुलाई में इजाफा होता है। सरकार ने जनवरी 2026 के डीए का ऐलान तो कर दिया है। लेकिन अभी जुलाई के डीए का ऐलान नहीं किया है। सरकार जुलाई के डीए की घोषणा दिवाली के आस-पास हो सकता है। बता दें कि इंडियन रेलवे ने भी कर्मचारियों के डीए और डीआर में 2 प्रतिशत का इजाफा किया है।
इन राज्यों में भी बढ़ा महंगाई भत्ता
शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने कर्मचारियों के डीए 20 प्रतिशत का इजाफा किया है। जिसके बाद अब डीए बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया है। बंगाल के कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर से मिलेगा। बता दें, अरुणाचल प्रदेश, असम, उड़ासी, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत का इजाफा किया है। वहीं, बिहार की सरकार ने 7वें वित्त आयोग के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत और 6वें पे कमीशन के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की सैलरी में 5 प्रतिशत का इजाफा किया है।
ये भी पढ़ें
- LPG cylinder e-KYC Deadline: अब नहीं सताएगा गैस कनेक्शन कटने का डर! सरकार ने बढ़ाई e-KYC की मियाद, जानिए कब तक करना होगा ये काम
- Birbhum Hotel Fire: मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, चपेट में आने से थम गई 6 लोगों की सांसे, नहीं मिला किसी को भागने का मौका, मची अफरातफरी
- Bank Holidays This Week: बैंक जाने से पहले ठहरिए! इस हफ्ते 3 दिन बैंक के कामकाज रहेंगे ठप, 17 से 23 अगस्त की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखकर ही बनाएं अपना प्लान

Facebook


