BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Government Daily Allowance Hike: सरकार ने बढ़ाया इन कर्मचारियों का दैनिक भत्ता.. अब मिलेगा प्रतिदिन 600 रुपये का अलाउंस, जानें और क्या है बड़े फैसले

कैबिनेट ने अलीगढ़ में नई यूनिवर्सिटी की स्थापना को भी मंजूरी दी है। तहसील कोल में साईं ग्लोबल विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए लेटर ऑफ इंटेंट जारी करने को मंजूरी …

Government Daily Allowance Hike Cabinet Approval

Government Daily Allowance Hike Cabinet Approval

satya prakash
Published: 15 Sept 2026 | 8:21 pmModified: 15 Sept 2026 | 9:55 pm
HIGHLIGHTS
  1. 23 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर
  2. छाता में बनेगा एथेनॉल प्लांट
  3. पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण

Government Daily Allowance Hike Cabinet Approval: लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को 23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में छाता की 19 साल से बंद पड़ी शुगर फैक्ट्री में एथेनॉल प्लांट लगाने, अलीगढ़ में नई यूनिवर्सिटी की स्थापना, किसानों को दीर्घकालीन ऋण, परिषदीय स्कूलों को स्मार्ट बनाने और पूर्व अग्निवीरों को भर्ती में आरक्षण समेत कई अहम फैसले लिए गए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बढ़ाया भत्ता, कैशलेस इलाज भी

सबसे अहम फैसला पीआरडी जवानों के दैनिक भत्ते को लेकर किया गया है। सरकार ने उनके डेली अलाउंस में इजाफा करते हुए 500 से 600 रूपये कर दिया है। कैबिनेट ने विशेष सुरक्षा बल को हाईटेक हथियार उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। वहीं PRD जवानों को 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देने का फैसला किया गया है।

Image

छाता शुगर फैक्ट्री में बनेगा एथेनॉल प्लांट

Government Daily Allowance Hike Cabinet Approval: कैबिनेट ने छाता की बंद पड़ी शुगर फैक्ट्री में एथेनॉल प्लांट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह फैक्ट्री करीब 19 साल से बंद पड़ी थी। प्रस्ताव के मुताबिक, यहां मक्का और धान से एथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा। फैक्ट्री में करीब 3.96 लाख लीटर एथेनॉल उत्पादन की क्षमता होगी।

परियोजना पर 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने की उम्मीद है। यह शुगर मिल 96 एकड़ जमीन पर स्थापित है। सरकार के मुताबिक, क्षेत्र में गन्ने की उपलब्धता बढ़ने पर शुगर मिल को भी दोबारा संचालित किया जा सकेगा। परियोजना से हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

अलीगढ़ में बनेगी नई यूनिवर्सिटी

कैबिनेट ने अलीगढ़ में नई यूनिवर्सिटी की स्थापना को भी मंजूरी दी है। तहसील कोल में साईं ग्लोबल विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए लेटर ऑफ इंटेंट जारी करने को मंजूरी दी गई है।

किसानों और स्कूलों से जुड़े बड़े फैसले

Government Daily Allowance Hike Cabinet Approval: सरकार ने लघु और सीमांत किसानों को 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराने का फैसला किया है। किसानों को यह ऋण 6 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर दिया जाएगा। इसके अलावा परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। इससे सरकारी प्राथमिक स्कूलों में तकनीकी सुविधाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

अयोध्या के मिल्कीपुर में NSG के क्षेत्रीय केंद्र के लिए निशुल्क जमीन आवंटित करने को भी मंजूरी मिली है। 10 साल तक की किरायेदारी पर स्टांप फीस में छूट देने का फैसला भी किया गया है।

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का संशोधित प्रस्ताव मंजूर

बैठक में चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के संशोधित प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा यूपी खिलौना विनिर्माण प्रोत्साहन नीति-2025 को पास किया गया है। कैबिनेट ने पूर्व अग्निवीरों के लिए उप जेल वार्डन की सीधी भर्ती में 20 प्रतिशत पद आरक्षित करने का फैसला किया है। इससे अग्निवीर सेवा पूरी कर चुके युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर मिलेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

यूपीआई व्यापारी भुगतान पर शुल्क को लेकर बैंकों की समिति जल्द लेगी निर्णय

बांग्लादेश, पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संसदीय कूटनीति पर जोर दिया

एमडीएल दिघी में पोत निर्माण क्लस्टर के लिए 27,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

बिहार: भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने निकाला मार्च, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

खेलमंत्री ने भारत में एफवन की वापसी की चुनौतियों की समीक्षा के लिये कार्यबल का गठन किया

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: Ans: उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में कुल 23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: UP Cabinet Meeting 23 Decisions: 23 Proposals Approved With Major Decisions

शहर की खबरें
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन

एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन

01 Oct 2026 | 8:44 pm
ए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा

ए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा

01 Oct 2026 | 8:35 pm
Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

01 Oct 2026 | 8:34 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

01 Oct 2026 | 8:28 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm