Indian Railway Leave News: छुट्टी के लिए उतारनी पड़ी कपड़े! कई बार अनुरोध करने के बाद भी अफसर नहीं कर रहा था अप्रूव, तो दफ्तर में करना पड़ा ऐसा काम
Indian Railway Leave News: छुट्टी के लिए उतारनी पड़ी कपड़े! कई बार अनुरोध करने के बाद भी अफसर नहीं कर रहा था अप्रूव, तो दफ्तर में करना पड़ा ऐसा काम

Indian Railway Leave News
- रेलवे दफ्तर में हैरान कर देने वाला मामला
- छुट्टी के लिए कर्मचारी का अनोखा विरोध
- गुहार पर भी नहीं पसीजा अफसर
लखनऊ: Indian Railway Leave News: नॉर्थेर्न रेलवे के अंतर्गत आने वाले लखनऊ डिवीजन में मेडिकल लीव को लेकर एक विवाद सामने आया है। आरोप है कि पाइल्स की सर्जरी के बाद आराम के लिए छुट्टी मांगने पहुंचे एक लोको पायलट को उनके वरिष्ठ अधिकारी ने अवकाश देने से इनकार कर दिया।
पाइल्स सर्जरी के बाद भी छुट्टी नहीं! (Loco Pilot Medical Leave)
Indian Railway Leave News: मामला तब और गंभीर हो गया, जब कथित तौर पर अपनी बीमारी की पुष्टि के लिए लोको पायलट को अधिकारी के सामने कपड़े उतारने पड़े। कर्मचारियों के संगठनों का दावा है कि इसके बावजूद भी संबंधित अधिकारी ने छुट्टी मंजूर नहीं की। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार इस घटना का एक वीडियो रेलवे कर्मचारियों के विभिन्न व्हाट्सऐप समूहों में वायरल हुआ है, जिसके बाद इसे अमानवीय बताते हुए नाराजगी जताई जा रही है। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के नेताओं का कहना है कि अनुसूचित जनजाति समुदाय से आने वाले लोको पायलट राजेश मीना ने ऑपरेशन के बाद चिकित्सकीय अवकाश का आवेदन दिया था। आरोप है कि चीफ क्रू कंट्रोलर रतन कुमार ने अवकाश देने से इनकार कर दिया।
लोको पायलट ने उठाया चौंकाने वाला कदम (Lucknow Railway News)
Indian Railway Leave News: बताया जा रहा है कि छुट्टी नहीं मिलने के बाद लोको पायलट ने मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद उनका अवकाश स्वीकृत कर दिया गया। इस पूरे मामले पर लखनऊ डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा से प्रतिक्रिया मांगी गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: लखनऊ डिवीजन में एक लोको पायलट ने पाइल्स सर्जरी के बाद मेडिकल लीव मांगी थी, लेकिन आरोप है कि वरिष्ठ अधिकारी ने छुट्टी देने से इनकार कर दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Indian Railway Leave News
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 11:49 am
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 amमंदिर में दो साधुओं की हत्या
01 Oct 2026 | 10:39 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am