AD · 728×90Advertisement

Mayawati on Ram Mandir Case: श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी पर BSP चीफ मायावती का बड़ा बयान.. कहा, ‘सियासी रंग देना सही नहीं’.. इस तरह की व्यवस्था लागू करने की मांग

Mayawati Statement on Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा मामले पर मायावती ने पारदर्शी व्यवस्था की मांग की, दोषियों पर कार्रवाई और राजनीति से दूर रखने की अपील।

Mayawati Statement on Ram Mandir Donation Case

Mayawati Statement on Ram Mandir Donation Case

satya prakash
Published: 30 Jun 2026 | 5:40 pmModified: 30 Jun 2026 | 5:41 pm
HIGHLIGHTS
  1. मायावती ने चढ़ावा मामले को गंभीर बताया।
  2. देश के बड़े मंदिरों जैसी पारदर्शी व्यवस्था की मांग।
  3. धर्म और राजनीति अलग रखने की अपील की।
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और गबन के मामले पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यदि चढ़ावे में गड़बड़ी हुई है तो यह बेहद गंभीर मामला है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। (Mayawati Statement on Ram Mandir Donation Case) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में मायावती ने कहा कि इस मामले को राजनीतिक रंग देना भी उचित नहीं है। IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

देश के बड़े मंदिरों जैसी व्यवस्था लागू करने की मांग

बसपा प्रमुख ने कहा कि भविष्य में ऐसी शिकायतें दोबारा सामने न आएं, इसके लिए राम मंदिर में भी देश के अन्य प्रमुख मंदिरों की तरह चढ़ावे के हिसाब-किताब की पारदर्शी व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान का पूरा लेखा-जोखा पारदर्शी तरीके से रखा जाए, ताकि किसी तरह के विवाद की गुंजाइश न रहे।

धर्म और राजनीति को अलग रखने की अपील

मायावती ने अपने बयान में कहा कि देश में राजनीति का अपराधीकरण, अपराध का राजनीतिकरण, धर्म का राजनीतिकरण और राजनीति में अंधी धार्मिकता को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए। (Mayawati Statement on Ram Mandir Donation Case) उन्होंने इसे संविधान और देशहित के खिलाफ बताते हुए सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों से इस दिशा में सोचने की अपील की। IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं आरोपी

गौरतलब है कि राम मंदिर चढ़ावा मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को स्थानीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) कर रहा है और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच जारी है। यह मामला उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि जांच एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

उप्र : सहारनपुर में माल ढुलाई लिफ्ट की चपेट में आने से रेस्तरां मालिक की मौत

कॉजपा का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी, दीपके ने समर्थकों के प्रवेश पर पाबंदी का आरोप लगाया

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने मैरीलैंड में आईएनएस सुदर्शिनी का दौरा किया

दिल्ली हवाईअड्डे के शौचालय के फ्लश में 1.47 करोड़ रुपये का सोना छिपाने वाला यात्री गिरफ्तार

दक्षिण अफ्रीका में अवैध आव्रजन के खिलाफ प्रदर्शन : सरकार ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मी तैनात किये

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: मायावती ने कहा कि यदि चढ़ावे में गड़बड़ी हुई है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन इस मामले को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Mayawati Urges Transparency in Ram Mandir Donation Case, Warns Against Politicising the Issue

शहर की खबरें
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm
मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

30 Sept 2026 | 11:22 pm
टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 10:57 pm
सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

30 Sept 2026 | 10:07 pm
सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

30 Sept 2026 | 9:51 pm