OP Rajbhar On Akhilesh Yadav : ‘चवन्नी, अठन्नी या रुपईया?’ OP राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा, कांग्रेस से रिश्ते पर पूछ डाला बड़ा सवाल
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और SBSP प्रमुख ओपी राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के साथ रिश्तों और सीट बंटवारे को लेकर राजभर …

OP Rajbhar On Akhilesh Yadav
- OP राजभर ने अखिलेश यादव से कांग्रेस के ‘भाव’ को लेकर तंज भरा सवाल पूछा
- इमरान मसूद और आशु मलिक विवाद का जिक्र कर सपा पर साधा निशाना
- कांग्रेस के 200 सीट के दावे को लेकर अखिलेश यादव से जवाब मांगा
लखनऊ : OP Rajbhar On Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओपी राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस-सपा के रिश्तों और सीट बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।ओपी राजभर ने अखिलेश यादव द्वारा हाल ही में दिए ‘चवन्नी को रुपया’ बनाने वाले बयान पर सपा प्रमुख से पूछा, “अखिलेश जी, ये बताइए, कांग्रेस का भाव क्या है आजकल? चवन्नी, अठन्नी या रुपईया? अपना भी रेट बता दीजिए प्लीज़?”
राजभर ने लिखा, “मित्र अखिलेश जी, कैसे हैं? ठीक तो नहीं होंगे शायद क्योंकि कांग्रेस वाले आपको ठीक होने नहीं देंगे।” उन्होंने कहा कि हमें ताज्जुब इस बात का होता है कि आपसे अपना घर संभल नहीं रहा और आप हमारी चिंता में लगे हैं। हमारी चिंता छोड़िए महाराज।
इमरान मसूद और आशु मलिक विवाद का किया जिक्र
सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के ताजा विवाद को लेकर राजभर ने कहा कि “अखिलेश जी, चिंता कीजिए इमरान मसूद की। पहले भी आपकी पार्टी को रगड़ रहे थे, अभी भी रगड़े ही जा रहे हैं।”
उन्होंने लिखा, “कल भी देखा ही होगा आपने कि कैसे आपके खासमखास विधायक आशु मलिक को चाय-बिस्कुट के नाम पर रगड़ाई करके मसूद जी हीरो बन रहे थे। खैर, मसूद जी तो आपको भी समय-समय पर डोज देते रहते हैं। लेकिन वहां आप अपने बड़के भइया राहुल गांधी के डर से कुछ बोल नहीं पाते। इसलिए झल्लाकर इधर-उधर की बातें कर रहे हैं।”
‘कांग्रेस वाले राजेंद्र पाल गौतम ने कह दिया 200 सीट चाहिए’
ओपी राजभर ने आगे लिखा, “वैसे भी कांग्रेस वाले राजेंद्र पाल गौतम ने कह ही दिया है कि उन्हें 200 सीट चाहिए। कैसे देंगे 200, चिंता इसकी कीजिए ना। कांग्रेसी नेता आपको आए दिन घूम-घूमकर धमकी दे रहे हैं।” उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल करते हुए कहा, “आपकी ही पार्टी की विधायक और आपकी सहयोगी अपना दल (कमेरावादी) को कितनी सीट दे रहे हैं, ये भी बता दीजिएगा।”
‘पीला गमछा मेरी पार्टी की पहचान है-राजभर’
राजभर ने कहा, “अखिलेश जी, मेरा नाम तो ओपी राजभर है। पीला गमछा मेरी पार्टी की पहचान है, हमारी अस्मिता है। हम महाराजा सुहेलदेव के वंशज हैं, ये मत भूलियेगा।” पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “जय भारत, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय परशुराम, जय महाराज सुहेलदेव।”
ये भी पढ़ें
- Good News For Farmers in MP: प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, लाइन लगने की जरूरत नहीं, अब घर बैठे कुछ ही सेकंड में बुक कर सकेंगे खाद, यहां जानें पूरा प्रोसेस
- CG Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें कहां-कहां होगी झमाझम बारिश, पढ़ें Weather Report
- MP Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन से पहले भर गई लाड़ली बहनों की झोली, सीएम ने खाते में ट्रांसफर किए इतने हजार रुपए
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: OP Rajbhar Takes Dig At Akhilesh Yadav Over Congress Alliance, Asks ‘Chavanni, Athanni Ya Rupaiya?’
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 amहरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:50 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 amउप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 9:34 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am