Panchayat Sahayak Honorarium Hike: पंचायत सहायको को दीवाली से पहले बड़ी सौगात.. मानदेय में 50 प्रतिशत के बढ़ोत्तरी, प्रदेश में 57 हजार से ज्यादा को मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों के लिए मानदेय बढ़ाने समेत कई फैसलों की घोषणा की है। पंचायत सहायकों का मासिक मानदेय ₹6,000 …

Panchayat Sahayak 50 Percent Honorarium Hike
- पंचायत सहायकों का मानदेय 50% बढ़ा
- अब हर महीने मिलेंगे ₹9,000
- 57 हजार से अधिक सहायकों को लाभ
Panchayat Sahayak 50 Percent Honorarium Hike: लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात दी है। उनके मानदेय में तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अभी पंचायत सहायकों को छह हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं, जिसे बढ़ाकर नौ हजार रुपये किया जाएगा। इस तरह मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही पंचायत सहायकों को सेवा सुरक्षा, कैशलेस उपचार और महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश की सुविधा भी मिलेगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पंचायत सहायकों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता के बाद पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पंचायत सहायकों के प्रतिनिधियों से बातचीत की और उन्हें बुलाया। इसके बाद प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंचायत सहायकों के हित में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।
Panchayat Sahayak 50 Percent Honorarium Hike: अभी पंचायत सहायकों का मानदेय राज्य वित्त आयोग की धनराशि से दिया जाता है। अब कैबिनेट से स्वीकृति लेकर डीबीटी की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके बाद नौ हजार रुपये का मानदेय सीधे पंचायत सहायकों के बैंक खातों में भेजा जाएगा। इसका लाभ प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों को मिलेगा।
प्रधान-सचिव नहीं हटा सकेंगे पंचायत सहायक
पंचायत सहायकों की सेवा सुरक्षा को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है। अब ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव अपने स्तर से पंचायत सहायक को नहीं हटा सकेंगे। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी। किसी पंचायत सहायक को हटाने का फैसला यही कमेटी कर सकेगी।
आंदोलन के मुकदमे होंगे वापस
Panchayat Sahayak 50 Percent Honorarium Hike: आंदोलन के दौरान जिन पंचायत सहायकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाएगा। इस दौरान कार्रवाई कर जिन पंचायत सहायकों को हटाया गया है, उन्हें दोबारा बहाल किया जाएगा।
महिलाओं को मातृत्व अवकाश, कैशलेस इलाज
महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही पंचायत सहायकों को उपचार के लिए कैशलेस सुविधा का लाभ भी दिया जाएगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मंत्री से वार्ता के बाद धरना समाप्त
Panchayat Sahayak 50 Percent Honorarium Hike: अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे पंचायत सहायकों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रतिनिधियों से पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बातचीत की। प्रतिनिधियों को बुलाकर उनके साथ वार्ता की गई। इसके बाद पंचायत सहायकों के प्रतिनिधि मंत्री के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर पर लिए गए फैसलों की जानकारी मिलने के बाद पंचायत सहायकों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
इन्हें भी पढ़ें:
यूपीआई व्यापारी भुगतान पर शुल्क को लेकर बैंकों की समिति जल्द लेगी निर्णय
बांग्लादेश, पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संसदीय कूटनीति पर जोर दिया
एमडीएल दिघी में पोत निर्माण क्लस्टर के लिए 27,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
खेलमंत्री ने भारत में एफवन की वापसी की चुनौतियों की समीक्षा के लिये कार्यबल का गठन किया
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Panchayat Sahayak Honorarium Hike: Monthly Honorarium Increased by 50% to ₹9,000
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmएनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन
01 Oct 2026 | 8:44 pmए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा
01 Oct 2026 | 8:35 pm
Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव
01 Oct 2026 | 8:34 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmदुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में
01 Oct 2026 | 8:28 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm