BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

सपा के पीडीए का मतलब दंगाइयों और अपराधियों का ‘प्रोडक्शन हाउस’ : आदित्यनाथ

सपा के पीडीए का मतलब दंगाइयों और अपराधियों का ‘प्रोडक्शन हाउस’ : आदित्यनाथ

सपा के पीडीए का मतलब दंगाइयों और अपराधियों का ‘प्रोडक्शन हाउस’ : आदित्यनाथ
Bhasha
Published: 10 Nov 2024 | 4:06 pmModified: 10 Nov 2024 | 4:06 pm

लखनऊ, 10 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के 'पीडीए' (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) की नई परिभाषा देते हुए इसे दंगाइयों और अपराधियों का 'प्रोडक्शन हाउस' करार दिया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान पीडीए का नारा दिया था। पार्टी ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को सम्बोधित इस नारे का इस्तेमाल इस साल सम्पन्न संसदीय चुनाव में भी किया था, जिसमें उसने लोकसभा चुनाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 37 सीट जीती थीं।

आदित्यनाथ ने आम्बेडकर नगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर आगामी 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के सिलसिले में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''सपा पीडीए की बात करती है... लेकिन आपको बता दें कि उनका पीडीए क्या है। यह दंगाइयों और अपराधियों का प्रोडक्शन हाउस है। मैं आपको यह नई परिभाषा दे रहा हूं।''

उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े अपराधी, माफिया या दंगाई को याद रखें... वे सपा के ‘प्रोडक्शन हाउस’ से ही निकलें हैं।

मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा को लेकर भी सपा पर हमले किये। उन्होंने कहा, ''देख सपाई, बिटिया घबराई।''

अयोध्या और कन्नौज में कथित बलात्कार और लखनऊ में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं का उदाहरण देते हुए, आदित्यनाथ ने कहा, ''सपा ने अयोध्या के बलात्कारी को क्लीन चिट देकर बचाने की कोशिश की और अन्य घटनाओं पर भी ऐसा ही किया।''

उन्होंने कहा कि माफिया अतीक अहमद, खान मुबारक भी इसी ‘प्रोडक्शन हाउस’ के हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''जब ‘डबल इंजन’ की सरकार बनी और उसने अपना असली चेहरा उन्हें दिखाया, तो उनके 'राम नाम सत्य' में देर नहीं हुई।''

उन्होंने कहा कि भाजपा वंशवादी या जातिवादी राजनीति नहीं करती है बल्कि वह महान हस्तियों का सम्मान करती है।

भाषा सलीम नोमान

नोमान

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: सपा के पीडीए का मतलब दंगाइयों और अपराधियों का ‘प्रोडक्शन हाउस’ : आदित्यनाथ

People also search for:UP Adityanath SP
शहर की खबरें
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:50 am
उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 9:34 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am
नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

01 Oct 2026 | 12:15 am
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm
मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

30 Sept 2026 | 11:22 pm