BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

MLAs expelled from the party: तीन मौजूदा विधायक पार्टी से निष्कासित.. राज्यसभा के चुनाव में BJP उम्मीदवार को डाल आये थे वोट, मिली बगावत की सजा

सपा के तीन विधायक पार्टी से निष्कासित

Three Samajwadi Party MLAs expelled in Uttar Pradesh

Three Samajwadi Party MLAs expelled in Uttar Pradesh

satya prakash
Published: 23 Jun 2025 | 9:51 amModified: 23 Jun 2025 | 10:26 am
HIGHLIGHTS
  1. 🟥 सपा के तीन विधायकों को निष्कासित किया गया
  2. 🟧 भाजपा को राज्यसभा चुनाव में दिया था समर्थन
  3. 🟨 पार्टी विचारधारा के खिलाफ गतिविधियों को बताया ‘अक्षम्य’

Three Samajwadi Party MLAs expelled in Uttar Pradesh: लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के तीन बागी विधायकों अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडेय को सोमवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

Read MORE: UP News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर फरार हुआ युवक, लुधियाना पुलिस ने यूपी से आरोपी को किया गिरफ्तार

गोसाईगंज से सपा विधायक अभय सिंह, गौरीगंज से पार्टी विधायक राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार से विधायक मनोज कुमार पांडेय खुले तौर पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन में आने का आरोप है।

सपा ने इन तीनों विधायकों के निष्कासन का एलान करते हुए 'एक्स' पर कहा, 'समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत साम्प्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता व किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और ‘पीडीए विरोधी’ विचारधारा का साथ देने के कारण’’ तीनों विधायकों को पार्टी से निष्कासित किया गया है।

Three Samajwadi Party MLAs expelled in Uttar Pradesh: पार्टी ने कहा, 'इन लोगों को हृदय परिवर्तन के लिए दी गयी ‘अनुग्रह-अवधि’ की समय-सीमा अब पूर्ण हुई। शेष लोगों की समय-सीमा अच्छे व्यवहार के कारण शेष है। भविष्य में भी ‘जन-विरोधी’ लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा और पार्टी के मूल विचार की विरोधी गतिविधियां सदैव अक्षम्य मानी जाएंगी।' सपा ने आगे कहा, 'जहां रहें, विश्वसनीय रहें! सहृदयपूर्ण शुभकामनाएं!!!'

Read Also: Govt Teachers Salary Increased: बढ़ गई सरकारी शिक्षकों की सैलरी.. कैबिनेट की बैठक में फैसला, जुलाई महीने से खातों में

सपा का आरोप है कि उसके विधायकों अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडेय ने पिछले साल हुए राज्यसभा चुनाव में अपनी पार्टी से बगावत करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को वोट दिया था। पार्टी ने उनके खिलाफ तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की थी।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सपा ने अभय सिंह (गोसाईगंज), राकेश प्रताप सिंह (गौरीगंज) और मनोज कुमार पांडेय (ऊंचाहार) को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन पर भाजपा का समर्थन करने और पार्टी लाइन के खिलाफ जाने का आरोप है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Three SP MLAs expelled from party

शहर की खबरें
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

01 Oct 2026 | 9:32 pm
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm