UP Bus Station News : प्रदेश में बनने जा रहे इतने हाईटेक बस स्टेशन! 90 साल तक कमाई का मौका, योगी सरकार ने शुरू की बड़ी योजना
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 18 आधुनिक प्रीमियम बस स्टेशनों के विकास के लिए पीपीपी मॉडल के तहत निविदाएं जारी की हैं। परियोजना में 1100 करोड़ रुपये से अधिक …

- बस स्टेशनों में होटल, फूड कोर्ट, ऑफिस स्पेस और रिटेल कॉम्प्लेक्स विकसित होंगे।
- यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर परिवहन अनुभव मिलेगा।
- निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
लखनऊ : UP Bus Station News : योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के परिवहन ढांचे को आधुनिक और व्यावसायिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने पीपीपी मॉडल के तहत फेज-2 में प्रदेश के 18 आधुनिक प्रीमियम बस स्टेशनों एवं वाणिज्यिक परिसरों के विकास के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इसके जरिए निवेशकों को परिवहन अवसंरचना के साथ-साथ रिटेल, होटल, फूड कोर्ट, ऑफिस स्पेस, मल्टीप्लेक्स और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में निवेश का अवसर मिलेगा।
यूपीएसआरटीसी के मुताबिक इन परियोजनाओं में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की संभावनाएं हैं। प्रस्तावित बस स्टेशन आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त होने के साथ शहरों के प्रमुख एवं व्यावसायिक स्थानों पर विकसित किए जाने की योजना है। इससे बस यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ संबंधित शहरों में आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
90 वर्ष तक की कंसेशन अवधि का प्रावधान
योजना की प्रमुख विशेषताओं में 90 वर्ष तक की कंसेशन अवधि शामिल है। Cm Yogi Adityanath Latest News निवेशकों के लिए दीर्घकालिक एवं स्थिर व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परियोजनाओं में रिटेल, होटल, फूड कोर्ट, ऑफिस स्पेस और मल्टीप्लेक्स जैसी गतिविधियों के लिए वाणिज्यिक क्षेत्र (कॉमर्शियल स्पेस) विकसित किए जाएंगे। इससे बस स्टेशन केवल आवागमन के केंद्र न रहकर आधुनिक ट्रांजिट-कमर्शियल हब के रूप में विकसित हो सकेंगे।
10 अगस्त तक जमा होगी निविदा
निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे तक निर्धारित की गई है। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जबकि टेंडर दस्तावेज उत्तर प्रदेश ई-टेंडर पोर्टल ( http://etender.up.nic.in/ ) पर देखे जा सकते हैं।
इन 18 जगहों के लिए निविदाएं
अकबरपुर, अमेठी, बदायूं, भिनगा, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, गोला, सिधौली, माती, उन्नाव, हैदरगढ़, नहटौर, सराय अकिल, बादशाहपुर, तरवा, पीलीभीत और निचलौल।
ये भी पढ़ें
- Sonipat Viral News: पिता की मौत के बाद भी नहीं पहुंचीं 3 बेटियां, ऑनलाइन 5100 रुपए भेजकर कराया अंतिम संस्कार, वीडियो कॉल पर बोली- “अभी और कितना टाइम लगेगा?”
- School Closed in Uttarakhand: आज स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई, बंद रहेंगे सभी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान, तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
- CG Mukhyamantri Lok Kalakar Protsahan Yojana 2026: छत्तीसगढ़ में इन कलाकारों को मिलेंगे ₹24 हजार की प्रोत्साहन राशि….साय सरकार का बड़ा ऐलान, बस करना होगा ये काम….पढ़ें
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: UP Government Invites Bids for 18 Premium Bus Stations Under PPP Model
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm