UP Government Guidelines: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, बिजली बचत के लिए अब इतने बजे से ऑफिसों में AC, लाइट के इस्तेमाल पर रोक, आदेश जारी
UP Government Guidelines: मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और संभावित वैश्विक ईंधन संकट को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

sarkari office
- यूपी सरकार ने गाइडलाइन जारी
- ईंधन बचत पर विशेष जोर
- वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा
UP Government Guidelines: लखनऊ: मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और संभावित वैश्विक ईंधन संकट को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के नगर विकास विभाग ने सभी नगर निकायों और संबंधित विभागों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है, जिसका उद्देश्य ईंधन और बिजली की खपत को कम करना है। सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में ऊर्जा संसाधनों पर दबाव बढ़ सकता है, इसलिए अभी से बचत और वैकल्पिक उपायों को अपनाना जरूरी होगा। इस गाइडलाइन के तहत सरकारी कार्यों में अनावश्यक खर्च और ऊर्जा उपयोग को सीमित करने पर विशेष जोर दिया गया है।
मिडिल ईस्ट युद्ध से विश्वव्यापी ईंधन संकट के मद्देनजर UP सरकार के नगर विकास विभाग ने गाइडलाइन जारी की !!
– सभी बैठकें वर्चुअल मोड पर करें
– विदेशी फंड, ट्रेवल, स्टडी टूर, कंसल्टेंसी असाइनमेंट 7 महीने के लिए फ्रीज किया जाए
– दफ्तरों में AC, लाइट, लिफ्ट का प्रयोग शाम 7 बजे के बाद…— Sachin Gupta (@Sachingupta) May 21, 2026
विभागीय बैठकें वर्चुअल मोड में आयोजित करने के निर्देश
नई व्यवस्था के अनुसार सभी विभागीय बैठकें अधिकतम वर्चुअल मोड में आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रा और ईंधन खर्च कम हो सके। इसके अलावा विदेशी फंडिंग से जुड़े ट्रेवल, स्टडी टूर और कंसल्टेंसी असाइनमेंट को अगले सात महीनों के लिए फ्रीज करने का फैसला लिया गया है।
दफ्तरों में AC, लाइट, लिफ्ट का प्रयोग शाम 7 बजे के बाद बंद किया जाए
दफ्तरों में शाम 7 बजे के बाद एसी, लाइट और लिफ्ट के उपयोग को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कार पूलिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल और साइकिल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए कहा गया है। सरकार ने कार्यालयों में एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने के निर्देश भी जारी किए हैं ताकि बिजली की खपत कम हो सके।
इन्हें भी पढ़े:-
‘मेडिकल टूरिज्म’ को बढ़ावा देने के लिए अपनी ‘बेड’ क्षमता विस्तार को तेज कर रहा है मैक्स
उप्र: राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, विदेशी संपर्क की जांच शुरू
चीन में कैथोलिक समुदाय पर बढ़ा दबाव, सरकारी गिरजाघर से जुड़ने को मजबूर : रिपोर्ट
ओलंपिक में कोविड-19 टीका लगाने का फर्जी प्रमाणपत्र देने वाला हॉकी कोच बर्खास्त
इजराइल और अमेरिका का लक्ष्य ‘एक जैसा’, हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार: नेतन्याहू
आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री नायडू ने शोक जताया
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मिडिल ईस्ट युद्ध और ईंधन संकट।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: UP Government Guidelines
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की
01 Oct 2026 | 1:00 pmपति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 11:49 amमंदिर में दो साधुओं की हत्या
01 Oct 2026 | 10:39 amहरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:50 amउप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 9:34 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 am