BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

UP Exam Question Controversy: ‘सवाल पर मचा बवाल’.. क्या ‘पंडित’ होते है अवसरवादी?.. ब्राह्मण नेताओं ने जताई गहरी नाराजगी, जानें क्या था प्रश्न..

UP Police Exam Question Controversy: उत्तर प्रदेश पुलिस SI परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द विवादित, ब्राह्मण नेताओं ने नाराजगी जताई, सरकार ने जांच के निर्देश दिए।

UP Police Exam Question Controversy

UP Police Exam Question Controversy

satya prakash
Published: 16 Mar 2026 | 8:01 pmModified: 16 Mar 2026 | 8:02 pm
HIGHLIGHTS
  1. SI परीक्षा में ‘पंडित’ विकल्प विवादित
  2. ब्राह्मण नेताओं ने गहरी नाराजगी जताई
  3. सरकार ने जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश

UP Police Exam Question Controversy: लखनऊ: देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में शनिवार को हुई पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के हिंदी सेक्शन में एक सवाल ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस सवाल के जवाब के विकल्प में ‘पंडित’ शब्द शामिल किया था, जिस पर राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने गहरी नाराजगी जताई है। मामले की शिकायत जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंची तो वह भी नाराज हुए।

सवाल से खड़ा हुआ बड़ा विवाद

उम्मीदवारों के अनुसार सवाल में पूछा गया था कि “ऐसे व्यक्ति अवसर के अनुसार बदल जाता है” के लिए कौन सा शब्द सही है। विकल्प थे: ‘पंडित’ (स्कॉलर), ‘अवसरवादी’ (मौकापरस्त), ‘निष्कपट’ (ईमानदार) और ‘सदाचारी’ (नेक इंसान)। सही उत्तर ‘मौकापरस्त’ था, लेकिन ‘पंडित’ शब्द शामिल होने से कुछ लोगों ने नाराजगी जताई।

पहले सामने आया 'घूसखोर पंडित' का विवाद

UP Police Exam Question Controversy: गौरतलब है कि 'पंडित' शब्द या समुदाय को लेकर सामने आया यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले क्राइम थ्रिलर ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर काफी बवाल मचा था, जिसे लेकर आरोप थे कि इसमें ब्राह्मण समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है। इस पर BJP के नेता अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री को खत लिखकर कहा कि ‘पंडित’ शब्द का इस्तेमाल विद्वान या सम्मानित व्यक्ति के लिए होता है लेकिन इसे गलत संज्ञा के लिए उपयोग करना समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश है।

अखिल भारत हिंदू महासभा के शिशिर चतुर्वेदी ने भी अधिकारियों से FIR दर्ज करने और ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने के प्रयासों की जांच की मांग की। उन्होंने इसे योगी सरकार की छवि खराब करने की साजिश बताया। इस पूरे विवाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। लोगों ने सवाल में ‘पंडित’ विकल्प को लापरवाही बताया। इतना ही नहीं बल्कि परीक्षा की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे है।

सरकार ने दिए मामले के जाँच के निर्देश

UP Police Exam Question Controversy: इस पर डिप्टी चीफ मिनिस्टर ब्रजेश पाठक ने कहा कि राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी शब्द या विचार का इस्तेमाल परीक्षा या सार्वजनिक संस्थानों में किसी समुदाय या जाति को अपमानित करने के लिए नहीं होना चाहिए। पाठक ने कहा कि मामले की तुरंत जांच के निर्देश दिए गए हैं और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

ऑस्कर 2026: माइकल बी. जॉर्डन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जेसी बकले ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब

सेंसेक्स, निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी

ट्रंप ने करीब सात देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की रक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की

यह भी देखें:-

बिहार में राज्यसभा चुनाव आज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष चुनाव मैदान में

हरदोई में बिजली गिरने से किसान की मौत, दो बेटे गंभीर रूप से झुलसे

ओडिशा: एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मी झुलसे

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: परीक्षा के हिंदी सेक्शन में ‘पंडित’ शब्द शामिल किए जाने पर विवाद हुआ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: UP Police SI Exam Question Sparks Controversy Over ‘Pandit’ Term, Government Orders Investigation

शहर की खबरें
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

01 Oct 2026 | 9:32 pm
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm