मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 1,222 नए मामले, तीन की मौत

Ads

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 1,222 नए मामले, तीन की मौत

  •  
  • Publish Date - February 15, 2022 / 09:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

भोपाल, 15 फरवरी (भाषा) मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,222 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,28,873 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में तीन लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,700 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को संक्रमण के इंदौर में 141 और भोपाल में 287 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं।

अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 14,696 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 3,452 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 10,03,477 लोग मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में मंगलवार को 1,05,497 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,26,03,478 खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा दिमो शफीक

शफीक