पन्ना में 21 सितंबर को होगी 139 हीरों की नीलामी, 70 लाख रुपये का हीरा आकर्षण का केंद्र

पन्ना में एक करोड़ रुपये के 139 हीरों की नीलामी 21 सितंबर को

पन्ना में 21 सितंबर को होगी 139 हीरों की नीलामी, 70 लाख रुपये का हीरा आकर्षण का केंद्र
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: September 12, 2021 12:34 pm IST

पन्ना, 12 सितंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में 21 सितंबर को 1.06 करोड़ रुपये मूल्य के 139 अपरिष्कृत हीरों (रफ डायमंड) की नीलामी की जाएगी। पन्ना के हीरा अधिकारी रवि पटेल ने रविवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

read more: भारतीय चयनकर्ताओं को मध्यक्रम में बदलाव करके अश्विन को जगह देने को प्राथमिकता देनी चाहिए: चैपल

उन्होंने बताया कि इन हीरों का वजन कुल मिलाकर 156.46 कैरट है। इनमें एक 14.09 कैरट का हीरा भी शामिल है। यह हीरा फरवरी में एक श्रमिक को मिला था। पिछली नीलामी में यह हीरा बिक नहीं पाया था।

read more: एफपीआई ने सितंबर में अबतक भारतीय बाजारों में 7,605 करोड़ रुपये डाले

अधिकारियों ने कहा कि यह हीरा विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। इसकी नीलामी से 70 लाख रुपये मिल सकते हैं। पटेल ने बताया कि इस नीलामी में गुजरात, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और देश के अन्य हिस्सों के व्यापारी शामिल होंगे।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com