मप्र में ट्रक पलटने से 15 लोग घायल

मप्र में ट्रक पलटने से 15 लोग घायल

मप्र में ट्रक पलटने से 15 लोग घायल
Modified Date: May 16, 2023 / 04:21 pm IST
Published Date: May 16, 2023 4:21 pm IST

बैतूल, 16 मई (भाषा) मध्य प्रदेश के बैतूल-परतवाड़ा राजमार्ग पर बारातियों को ले जा रहे एक ट्रक के पलट जाने से 15 लोग घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) एसी मोहित ने कहा कि सोमवार रात को हुए हादसे में पांच महिलाएं घायल हो गईं।

उन्होंने बताया कि ट्रक अंधे मोड़ पर पलट गया।

सूचना पाकर भैंसदेही थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

अधिकारी ने कहा कि गंभीर हालत में चार लोगों को बैतूल जिला अस्पताल भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

भाषा सं दिमो अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में