मप्र में खरगोन जिले में बस पुल से गिरी, 15 की मौत और 25 घायल
मप्र में खरगोन जिले में बस पुल से गिरी, 15 की मौत और 25 घायल
( तस्वीर सहित )
भोपाल, नौ मई (भाषा) मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार को सुबह एक यात्री बस के पुल से गिर जाने के कारण 15 लोगों की मौत हो गयी और करीब 25 अन्य लोग घायल हो गये।
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि घटना सुबह आठ बज कर करीब 40 मिनट पर हुई। बस डोंगरगांव के पास बोराद नदी के पुल से सूखी नदी में गिर गई।
मंत्री ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गयी और करीब 25 लोग घायल हो गए।’’
उन्होंने कहा कि घायलों को खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
भाषा दिमो
मनीषा
मनीषा

Facebook


