Jabalpur News: मध्य प्रदेश के इस सरकारी अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही, खुला छोड़ दिया सेप्टिक टैंक, गिरने से दो सगे भाइयों की मौत

Ads

मध्य प्रदेश के इस सरकारी अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही, 2 children die after falling into an open septic tank in Jabalpur

  •  
  • Publish Date - October 26, 2025 / 09:43 PM IST,
    Updated On - October 26, 2025 / 11:52 PM IST

CG Crime:

जबलपुरः Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गोहलपुर थाना क्षेत्र में स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में बने खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप और आक्रोश फैल गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बच्चे अस्पताल के पास खेल रहे थे। इसी दौरान वे खुले पड़े सेप्टिक टैंक के पास पहुंचे और अचानक संतुलन बिगड़ने से उसमें गिर गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

मृतक दोनों बच्चे सगे भाई बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन और नगर निगम की लापरवाही पर कड़ा विरोध जताया। सूचना मिलने पर गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें