मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 22 नए मामले

Ads

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 22 नए मामले

  •  
  • Publish Date - September 4, 2021 / 10:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

भोपाल, चार सितंबर (भाषा) मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के 22 नए मरीज मिले, जिसके बाद कुल मामले 7,92,237 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,516 है। प्रदेश में वर्तमान में केवल 114 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 7,92,237 संक्रमितों में से अब तक 7,81,607 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को 4,15,948 लोगों को कोविड रोधी टीके लगाए गये। प्रदेश में अब तक 4,84,14,287 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

भाषा रावत नोमान

नोमान