Khargone News: खेत में एक साथ इस हाल में मिले तीन मासूम, हालत देख लोगों के भी उड़े होश, पुलिस जाता रही इस बात की आशंका
Khargone News: खरगोन जिले के ग्राम मलगांव और भौमवाडा के बीच में एक खेत के कुएं में तीन बच्चों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
Khargone News/Image Credit: IBC24 File Photo
- खरगोन जिले के ग्राम मलगांव और भौमवाडा में खेत में मिले तीन मासूम बच्चों के शव।
- खेत में स्थित कुएं में मिले हैं तीनों बच्चों के शव।
- पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच।
Khargone News: खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र के ग्राम मलगांव और भौमवाडा के बीच में एक किसान के खेत स्थित कुएं में तीन बच्चों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़वाह एसडीओपी और टीआई मौके पर पहुंचे। (Khargone News) पुलिस द्वारा मृतक बच्चों के माता पिता से पूछताछ में जुटी है।
बताया जा रहा है कि, ग्राम मलगांव के किसान मुकेश भमोरिया के खेत में मजदूरी करने आया परिवार अपने तीन बच्चों के साथ रहता है। इसी दौरान तीन बच्चों के शव कुएं में मिलें। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन बच्चों को किसके द्वारा कुंए में फेंका गया और इसके पीछे कारण क्या था। (Khargone News) मृतक बच्चों में करण, अर्जुन जिनकी उम्र करीब ढाई साल से 4 साल बताई जा रही है जबकि एक बच्चा 20 दिन का बताया जा रहा है।
घटना के बाद बाद मौके पर पहुंची एसडीओपी अर्चना रावत, टीआई धर्मेंद्र यादव सहित तहसीलदार केसा सोलंकी ने मौके पर पहुंच कर तीनों मृतक बच्चों के शवों को कुंए से बाहर निकालकर पीएम के लिए सिविल हॉस्पिटल सनावद भेजा गया। प्रारंभिक रूप से बच्चों की मां की भूमिका संदेह के घेरे में दिखाई दे रही है। (Khargone News) इसके बाद पुलिस माँ से कड़ी पूछताछ में जुटी हुई हैं। एसपी रविन्द्र वर्मा ने कहा कि मामले की विवेचना जारी है जिसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Chhattisgarh Atmanand School Update: क्या छत्तीसगढ़ में बंद हो जायेंगे आत्मानंद स्कूल?.. साय सरकार के इस फैसले से भड़की कांग्रेस, लगाए बड़े आरोप
- Vidisha BJP MLA House Theft: भाजपा के इस पूर्व विधायक के घर शातिर चोरों का तांडव.. ले उड़े इतने लाख रुपये नकद और कीमती सामान, पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम
- Dubai Airport Drone Attack: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन अटैक, मची चीख-पुकार, एक भारतीय समेत इतने लोग घायल

Facebook


