अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी कार, 4 की मौत
अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी कार, 4 की मौत! 4 Died in Road Accident at Ujjain
Ujjain Road Accident
उज्जैन: जिले के उन्हेल में उज्जैन-जावरा हाईवे मार्ग पर इंगोरिया चौपाटी के पास सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार देवास जिले से नीमच की ओर जा रहे थे। इस दौरान इंगोरिया चौपाटी के पास सड़क पर खड़े ट्रक में कार जा घुसी। इससे कार में सवार 4 लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर दो लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया।
इस दौरान रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। मृतकों के पास मिले कागजात के आधार पर उनकी पहचान नीमच जिले के रतनगढ़ निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों के परिवार को सूचना दी। वहीं लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक में कोई संकेतक नहीं लगा था।

Facebook


