Narmadapuram Road Accident News: पलक झपकते ही थम गई इतने लोगों की सांसे, सड़क पर मची अफरा-तफरी, बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ भीषण हादसा
Narmadapuram Road Accident News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।
Narmadapuram Road Accident News/Image Credit: AI
- मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक भीषण सड़क हादसा हुआ हैं।
- इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।
- भीषण सड़क हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Narmadapuram Road Accident News: नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची रो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को भी अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भीषण सड़क हादसा मटकुली-पिपरिया मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। (Narmadapuram Road Accident News) हादसे में एक ही परिवार के पति-पत्नी और उनके 8 साल के बेटे की भी जान चली गई।
हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत
सड़क हादसे के बारे में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान नर्मदापुरम के बंजारा ड्रीम निवासी प्रदीप धुर्वे (48), उनकी पत्नी ज्योति धुर्वे और बेटे अक्षत धुर्वे (8) के रूप में हुई है। इसके अलावा समनापुर निवासी पंचम ठाकुर (55) और झिरपा करेर निवासी कुलदीप ठाकुर (40) की भी हादसे में मौत हो गई। (Narmadapuram Road Accident News) वहीं इस भीषण सड़क हादसे में समनापुर निवासी आकाश धुर्वे (25) और शरद उइके (21) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
कैसे हुआ हादसा?
इस सड़क हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पिपरिया थाना प्रभारी मदनलाल पवार ने बताया कि, बोलेरो तामिया से मटकुली की ओर जा रही थी। (Narmadapuram Road Accident News) इसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार होने के कारण बोलेरो सड़क किनारे पलट गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इन्हे भी पढ़ें:-
- MP Police News: इन जिलों के एसपी को अतिरिक्त जिम्मेदारी, अब संभालेंगे यहां की भी कमान, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
- CM Dr. Mohan Yadav News: तीर्थदर्शन योजना से जुड़ेंगे राज्य के ज्योतिर्लिंग, शक्तिपीठ और देवस्थान, समीक्षा बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए निर्देश
- Vaibhav Suryavanshi Latest Video: सुपर ओवर में मिली हार के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों से भिड़े वैभव सूर्यवंशी, हाथापाई तक पहुंची बात, देखें हैरान करने वाला वीडियो

Facebook


