5 साल का बालक बना बाल पुलिस आरक्षक, पुलिस लाइन में मिली पदस्थापना, एसपी ने सौंपा अनुकंपा नियुक्ति पत्र

5 year old boy became child police constable

5 साल का बालक बना बाल पुलिस आरक्षक, पुलिस लाइन में मिली पदस्थापना, एसपी ने सौंपा अनुकंपा नियुक्ति पत्र
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: February 24, 2022 11:05 am IST

कटनीः 5 year boy became child police constable पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने 5 साल के बालक को बाल आरक्षक की अनुकंपा नियुक्ति दी। बीते दिनों अनुकंपा नियुक्ति पत्र देकर पुलिस लाइन में पदस्थापना की। ये मासूम मध्य प्रदेश पुलिस का सबसे नन्हा बाल आरक्षक बन गया है।

Read more :  महिला ने वकील को जड़ा थप्पड़, वकील संघ ने कोतवाली थाने का किया घेराव, महिला के खिलाफ मामला दर्ज 

5 year old boy बाल आरक्षक की मां सविता मरकाम ने बताया कि कुहिया छपारा तहसील लखनादौन जिला सिवनी निवासी उनके पति हवलदार चालक श्याम सिंह मरकाम की वर्ष 2017 में हार्ट-अटैक से मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद उन्होंने अपने 5 वर्षीय बेटे गजेंद्र मरकाम को पुलिस नौकरी दिलाने की ठानी। कटनी में पदस्थाना के निर्देश प्राप्त हुए।

Read more :  इस नगर निगम के 17 कांग्रेस पार्षदों ने एक साथ पार्टी से दिया इस्तीफा, बीजेपी ने मेयर और सभापति से भी की इस्तीफे की मांग

जिस पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने मां की उपस्थिति में मासूम को बाल आरक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति पत्र सौंपा। फिलहाल, बाल आरक्षक कोई काम नहीं करेगा। वो मां के साथ रहकर पढ़ाई करेगा।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।