इस नगर निगम के 17 कांग्रेस पार्षदों ने एक साथ पार्टी से दिया इस्तीफा, बीजेपी ने मेयर और सभापति से भी की इस्तीफे की मांग
इस नगर निगम के 17 पार्षदों ने एक साथ पार्टी से दिया इस्तीफाः 17 councilors together resigned from the Congress party
रायगढ़ः नगर निगम रायगढ़ में कांग्रेस के 17 पार्षदों के पार्टी से इस्तीफे के ऐलान के बाद अब BJP, मेयर और सभापति से इस्तीफे की मांग कर रही है। BJP का कहना है कि मेयर सरकार चलाने में अक्षम है और विश्वास खो चुकी हैं, ऐसे में नैतिकता के आधार पर तत्काल सभापति और मेयर को इस्तीफा देना चाहिए।
BJP का कहना है कि अगर मेयर और सभापति इस्तीफा नहीं देते तो विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। इसी बीच महिला पार्षद से विवाद के बाद आज महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह ने जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
आप को बता दें कि विवाद के कई दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर 17 पार्षदों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि रायगढ़ निगम के 48 वार्ड में कांग्रेस के 27 पार्षद हैं। कांग्रेस संगठन का कहना है कि नाराज पार्षदों से संगठन स्तर पर चर्चा की जा रही है।

Facebook


