मप्रः भोपाल में पांच साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने का 75 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
मप्रः भोपाल में पांच साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने का 75 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
भोपाल, छह मई (भाषा) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने पांच साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना तीन मई को पेशे से वकील 75 साल के आरोपी के घर पर हुई।
उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाली बच्ची आरोपी की नातिन के साथ खेलने आई थी।
अधिकारी ने बताया, “बच्ची आरोपी के घर उसकी नातिन के साथ खेलने आई थी और मौके का फायदा उठाकर उसे एक कमरे में ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया।”
उन्होंने बताया कि बच्ची ने घर लौटने के बाद अपनी मां से दर्द की शिकायत की, जिसके बाद बच्ची को चिकित्सक के पास ले जाया गया।
पुलिस के मुताबिक, चिकित्सक ने शक जताया कि बच्ची का यौन उत्पीड़न हुआ है, जिसके बाद मां ने स्थानीय थाने में शिकायत दी।
अधिकारी ने बताया, “पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर बुजुर्ग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।”
उन्होंने बताया कि आरोपी को एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भाषा दिमो जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


