Sehore News: कलेक्टर कार्यालय में आपस में भिड़े पति-पत्नी, दोनों के बीच हुई जमकर हाथापाई, जानें किस बात को लेकर मचा हंगामा
Sehore News: कलेक्टर कार्यालय में आपस में भिड़े पति पत्नी, दोनों के बीच हुई जमकर हाथापाई, जानें किस बात को लेकर मचा हंगामा
Sehore News
- सीहोर कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान पति-पत्नी भिड़े
- परिजनों के बीच हाथापाई से अफरा-तफरी का माहौल
- महिला का आरोप कि पति ने बिना तलाक दूसरी शादी कर ली
सीहोर: Sehore News मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस वक्त बवाल हो गया जब पति और पत्नी आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि उनके परिजनों के बीच भी जमकर हाथापाई हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सुरक्षाकमियों और कर्मचारियों को बचाव करने आना पड़ा।
Sehore News जनसुनवाई में पहुंचे थे दोनों
मिली जानकारी के अनुसार, मामला सीहोर कलेक्टर कार्यालय का है। दरअसल, यहां मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई थी। इसी दौरान पति पत्नी जनसुनवाई में अपने परिजनों के साथ पहुंचे हुए थे। अधिकारियों के सामने पति की बात सुनते ही पत्नी और उसके परिजन नाराज हो गए। पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया। कलेक्टर कार्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पति ने बिना तलाक दिए की दूसरी शादी
जनसुनवाई में महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है और उसे व उनके दो बच्चों को छोड़ दिया है। महिला का कहना है कि पति अब दूसरी महिला के साथ रह रहा है, जिससे वह और उसके बच्चे परेशान हैं।
इन्हें भी पढ़े:-
- Vivo X200: Amazon ने Vivo X200 पर 14,500 रुपये का बंपर डिस्काउंट! कीमत में ऐसी गिरावट देखकर विश्वास करना मुश्किल!
- Kanker Dharmantaran News: कांकेर में क्रिसमस से पहले चर्च लीडर ने अपनाया हिंदू धर्म, कहा- शव दफनाने को लेकर बवाल करने की पहले ही थी तैयारी

Facebook


