MP Assembly Election 2023: चुनाव में आप पार्टी बिगाड़ सकती है बीजेपी कांग्रेस का खेल! विशाल वाहन रैली निकाल कर किया शक्ति प्रदर्शन
MP Assembly Election 2023: चुनाव में आप पार्टी बिगाड़ सकती है बीजेपी कांग्रेस का खेल! विशाल वाहन रैली निकाल कर किया शक्ति प्रदर्शन
MP Assembly Election 2023
धरम गौतम, जबलपुर:
MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में इस बार जहां भाजपा को सत्ता से दूर करने के लिए कांग्रेस अपनी पूरी ताकत लगा रही है तो वहीं नगरीय निकाय चुनाव में कई शहरों में मिली सफलता के बाद आम आदमी पार्टी ने दम भरा है और प्रदेश की अधिकतर सीटों पर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार को उतारे हैं। इसी तरह बात करें जबलपुर की तो जबलपुर में भी आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है जहां जिले की पाटन विधानसभा से आप के जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय मोहन पलहा खुद मैदान में हैं और भाजपा कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए चुनाव फतह करने की बात कह रहे हैं।
Read More: Diwali Ke Totke: दिवाली की पूजा पर करें ये 6 उपाय, कभी नहीं रूठेगी मां लक्ष्मी
कहा जनता दोनों दलो से त्रस्त है
MP Assembly Election 2023: तो वहीं आम आदमी पार्टी ने आज पाटन विधानसभा में सकड़ों की तादाद में एक विशाल वाहन रैली निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। आप के जिला अध्यक्ष और पाटन से प्रत्याशी विजय मोहन पलहा का साफ कहना है कि चाहे भाजपा हो या कांग्रेस किसी के पास कोई ऐसी उपलब्धि नहीं है जो सीना ठोककर यह कह सके कि हमने यह काम करवाया है। पूरे प्रदेश और पाटन विधानसभा की जनता दोनों दलों से त्रस्त है और अब वह तीसरा विकल्प आम आदमी पार्टी के तौर पर चुनेगी। बता दें की आम आदमी पार्टी की यह विशाल वाहन रैली बेनीखेड़ा से प्रारंभ होकर पाटन, कटंगी, मंझौली होते हुए पोंडा तक निकाली गई।

Facebook


