Agra Court Viral Video: जब कॉकरोच बनकर कचहरी पहुंच गया निलंबित फायरकर्मी, बोला- मुझे झूठे केस में फंसाया गया, जानें पूरा मामला
Agra Court Viral Video: निलंबित फायरकर्मी कॉकरोच की वेशभूषा में कचहरी पहुंच गया। जितेंद्र राठौर का दावा है कि झूठे मामले में फंसाया गया।
Agra Court Viral Video /Photo Credit: X
- एक निलंबित फायरकर्मी कॉकरोच की वेशभूषा में कचहरी पहुंचा
- फायरकर्मी जितेंद्र राठौर का दावा है कि उनके खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न का मामला झूठा है
- नकल माफिया के खिलाफ FIR दर्ज कराने के बाद उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया
Agra Court Viral Video: देश में हाल ही में आए कॉकरोच पार्टी (Cockroach Party) इन दिनों सुर्ख़ियों में बनी हुई है। जिसमें लाखों युवा जुड़ चुकें है। अचानक बनी इस कॉकरोच पार्टी ने कई राजनीतिक पार्टियों की नींद उड़ा रखी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, एक निलंबित फायरकर्मी जितेंद्र राठौर कॉकरोच की भेष में पैर और हाथों के बल रेंगते हुए कचहरी पहुंचा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानें क्या है पूरा मामला?
निलंबित फायरकर्मी जितेंद्र राठौर ने बताया कि 2024 में उनके खिलाफ एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न केस दर्ज कराया था। उस वक्त जितेंद्र की तैनाती महाराजगंज जिले में थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद उसे पद से निलंबित कर दिया गया। वर्तमान में मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। जितेंद्र कॉकरोच बन कचहरी में तारीख पर पहुँचे थे। घुटने के बल चलते हुए वे दीवानी परिसर में एंट्री कर रहे थे, तभी गेट नंबर जवानों ने रोक दिया। इस पर जितेन्द्र धरने पर बैठ गए।
जितेंद्र राठौर ने बताया कि मैंने 12 फरवरी 2024 को एक नकल माफिया के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। 9 जुलाई 2024 को नकल माफिया ने मेरे ऊपर अपनी बेटी को सामने रखकर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगा दिया, जबकि 9 जुलाई 2024 को मैं जनपद महाराजगंज में मेरी पोस्टिंग थी, वहां पर ऑन ड्यूटी था।
आगरा में रेंगते हुए कचहरी पहुंचा कॉकरोच. ये निलंबित फायरकर्मी जितेंद्र राठौर हैं. जितेंद्र के खिलाफ एक छात्रा ने 2024 में यौन उत्पीड़न केस दर्ज कराया था. उस वक्त जितेंद्र की तैनाती महाराजगंज जिले में थी. मुकदमा दर्ज होने के बाद उसे पद से निलंबित कर दिया गया. वर्तमान में मामला… pic.twitter.com/ZQTKZfH2MK
— Priya singh (@priyarajputlive) June 9, 2026
ये भी पढ़ें
- Raipur Water Supply News: राजधानीवासियों के लिए जरूरी खबर, इन 42 इलाकों में नहीं आएगा पानी, जानिए किन क्षेत्रों में रहेगी किल्लत
- Ujjwala Yojana Subsidy New Rules: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, सरकार ने बदले नियम, जानिए अब कितने सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी?
- Mangal Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल बदलेंगे अपनी चाल, बदलेगी इन तीन राशियों की किस्मत, कारोबार और करियर में मिलेगा बड़ा लाभ
- Aaj ka Rashifal 9 June 2026: आज इन राशियों के अधूरे काम होंगे पूरे, इन्हें होगा धन लाभ… जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

Facebook


