मध्यप्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की एंट्री, इन सात शहरों में चुनाव लड़ने का किया ऐलान

मध्यप्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की एंट्रीः AIMIM chief Asaduddin Owaisi announces to contest elections in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की एंट्री, इन सात शहरों में चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: June 9, 2022 5:42 pm IST

भोपालः Asaduddin Owaisi announces to contest elections मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव अब और दिलचस्प हो गए हैं। दरअसल, मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी AIMIM के सुप्रीमों ने गुरूवार को प्रदेश के 7 शहरों में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। असदुद्दीन ओवैसी ने मध्य प्रदेश में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद इस बात की जानकारी दी है।

Read more :  भाजपा नेता का 16 साल की लड़की के साथ VIDEO वायरल 

Asaduddin Owaisi announces to contest elections असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार (09 जून) को ऐलान किया है कि इंदौर, भोपाल, जबलपुर, खरगोन, बुरहानपुर, रतलाम और खंडवा नगर पालिकाओं सहित मध्य प्रदेश के 7 नगर पालिकाओं में निकाय चुनाव लड़ेगी। बताया जा रहा है कि पार्टी जल्द ही अपने प्रत्याशियों का ऐलान भी कर देगी।

Read more :  पैंगबर पर टिप्पणी विवाद में कथित काली जुबान वालों पर कार्रवाई, अब तक 11 पर FIR 

प्रचार के लिए आएंगे ओवैसी

मध्यप्रदेश के 7 शहरों में चुनाव लड़ने के ऐलान बाद असदुद्दीन ओवैसी खुद चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश का दौरा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रत्याशियों के ऐलान के बाद कभी भी उनके दौरे को का शेड्यूल बन सकता है।

Read more :  इन स्कूलों के शिक्षकों के ट्रांसफर पर लगी रोक, हाईकोर्ट ने दिया राज्य सरकार को दिए ये आदेश 

दो चरणों में होगा मतदान

बता दें कि मध्यप्रदेश में 16 नगर पालिका निगमों, 99 नगर पालिका परिषदों और 298 नगर परिषदों सहित 413 नगर पालिकाओं के लिए चुनाव होंगे। एसईसी के एक अधिकारी ने कहा, चुनाव हालांकि, केवल 347 स्थानीय निकायों में दो चरणों में आयोजित किया जाएगा और बाकी में बाद में आयोजित किया जाएगा।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।