Home » Madhya Pradesh » Tantra-Healing Fraud Gang Busted in Anuppur, Three Arrested
MP Tantra Mantra Fraud : “लकवा ठीक कर देंगे…” झाड़-फूंक के नाम पर घर में घुसे तीन पाखंडी, फिर तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर कर दिया खौफनाक कांड
Ads
अनूपपुर ज़िले में झाड़-फूंक और चमत्कारी इलाज के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोना-चांदी के आभूषण, लाखों रुपये नकद और अन्य सामग्री बरामद की गई है।
अनूपपुर: MP Tantra Mantra Fraud अनूपपुर ज़िले में झाड़-फूंक और चमत्कारी इलाज के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब साढ़े सात लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषण, 3 लाख 61 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल सहित लगभग 12 लाख रुपये की संपत्ति, तंत्र-मंत्र की किताबें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। आरोपियों ने पीड़ित के पिता का लकवा ठीक करने के बहाने उनसे ठगी की थी।
लकवा ठीक करने के बहाने किया घर में प्रवेश
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला अनूपपुर ज़िले के रामनगर थाना क्षेत्र का है। Anuppur Crime News पीड़ित लक्ष्मण सिंह पोरते ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता के लकवाग्रस्त होने के बाद आरोपी इलाज के नाम पर उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने पहले पूजा-पाठ और टोना-टोटका का नाटक कर परिवार में डर का माहौल बनाया, फिर तंत्र-मंत्र से नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर नगदी और कीमती जेवरात हड़प लिए।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। Black Magic Scam अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम और एसडीओपी आरती शाक्य के मार्गदर्शन में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्या नाई उर्फ सत्यनारायण सेन, सुखनाथ उर्फ विश्वनाथ गिरी और लीला गिरी के रूप में हुई है।
12 लाख रुपये की संपत्ति बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े सात लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषण, 3 लाख 61 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, तंत्र-मंत्र की किताबें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। Ramnagar Crime News फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि उन्होंने पहले किन-किन स्थानों पर इसी तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।