गिरफ्तार हुई लुटेरी दुल्हन, फर्जी शादी कर गहने और नगदी लेकर हो जाती थी फरार
गिरफ्तार हुई लुटेरी दुल्हन, फर्जी शादी कर गहने और नगदी लेकर हो जाती थी फरार : Arrested robbery bride, used to abscond with jewelry and cash after marrying fake
जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर में फर्जी शादी कर गहने और नगदी लेकर अपने प्रेमी के साथ भागने वाली दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है… वहीं उसके तीन साथी भी पकड़े गए हैं। आरोपी दुल्हन रेणु उर्फ उर्मिला फर्जी शादी करने वाले एक बड़े गिरोह की सदस्य है, जिसने मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में इस तरह की फर्जी शादियां की हैं। वर पक्ष के दिए जेवर और नगदी को लेकर फरार हो जाती थी।
Read more : ‘म्यूजियम पार्टी है कांग्रेस’, मुरलीधर के बयान पर बवाल! मध्यप्रदेश की सियासत पर कितना पड़ेगा असर?
पकड़ी गई दुल्हन का असली नाम उर्मिला बर्मन है। गिरोह में 12 से ज्यादा लोग शामिल हैं, जो कुंवारे लोगों की तलाश में रहते हैं, जिनकी उम्र ज्यादा हो चुकी है और शादी न हुई हो। फिर गिरोह के सदस्य उन्हें सुंदर लड़की से शादी कराकर रुपए और नगदी लेकर फरार हो जाते हैं।

Facebook


