Ashok Nagar Viral Video : चंदा न देने पर सरेआम युवक के साथ की ऐसी हरकत! वीडियो बनाकर किया था वायरल, फिर पुलिस ने लगाए होश ठिकाने

अशोक नगर जिले के चंदेरी में चंदा न देने पर युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से दो का पैदल जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Ashok Nagar Viral Video : चंदा न देने पर सरेआम युवक के साथ की ऐसी हरकत! वीडियो बनाकर किया था वायरल, फिर पुलिस ने लगाए  होश ठिकाने

Ashok Nagar Viral Video / Image Source : IBC24


Reported By: Santosh Sharma,
Modified Date: December 15, 2025 / 05:03 pm IST
Published Date: December 15, 2025 5:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चंदा न देने पर युवक से सरेआम मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
  • पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • दो आरोपियों का शहर में पैदल जुलूस निकालकर कोर्ट में किया पेश

Ashok Nagar Viral Video अशोक नगर: मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में पुलिस ने चंदा न देने पर युवक की पिटाई करने वाले बदमाशों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी अनस मुखिया और परदीन खान का रविवार को शहर में जुलूस निकाला गया। उन्हें पैदल न्यायालय ले जाया गया, जहां पेश किया गया। तीसरे आरोपी जुनेद खान को पुलिस ने एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

पैदल निकला जुलूस

Ashok Nagar Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला अशोक नगर जिले के चंदेरी का है। शुक्रवार को चंदेरी के नए बस स्टैंड पर आरोपियों ने पीड़ित से मदरसे के लिए 20,000 रुपये चंदे की मांग की। जब पीड़ित ने मना किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस पूरी घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनका जुलूस निकाला।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.