Ind vs Pak: टीम इंडिया की जीत पर गदगद हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री, भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- ‘बाप तो बाप होता है’

Ads

Baba Bageshwar: टीम इंडिया की जीत पर गदगद हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री, भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- 'बाप तो बाप होता है'

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 12:56 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 01:44 PM IST

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri | Photo Credit; IBC24

HIGHLIGHTS
  • भारत ने T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हराया
  • बागेश्वर धाम सरकार ने भारत की जीत पर प्रतिक्रिया दी
  • महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बाप तो बाप होता है

खजुराहो: Ind vs Pak भारतीय टीम ने रविवार को T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान को हराकर जीत हासिल की है। इस जीत से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस मैच के हीरो रहे ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया की शानदार जीत को पर बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने ​इंडिया के खिलाड़ियों को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि आखिर बाप तो बाप होता है।

टीम इंडिया के खिलाड़ियो को दी जीत की बधाई

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri संत धीरेंद्र महाराज ने कहा आखिर बाप तो बाप होता है, ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने ठोका था, अब क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान को हमारे खिलाड़ियों ने ठोका। साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट के सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत की पाकिस्तान पर जीत से सभी देशवासी अत्यंत हर्षित है।

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चटाई धूल

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने कोलंबो में खेले गए मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को 61 रनों से हराया। भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। यह भारत की टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। इस जीत से देश भर में खुशी की लहर है।

इन्हें भी पढ़ें:-

भारत और पाकिस्तान का मैच कहां खेला गया?

यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया।

ईशान किशन ने कितने रन बनाए?

ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए।

पाकिस्तान की टीम कितने रन पर ऑलआउट हुई?

पाकिस्तान 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई।