Balaghat Crime News: ‘भगवान’ के नाम पर बड़ा खेल! महिला को ‘सम्मोहित’ कर किया ये कांड, आपबीती सुन पुलिस के भी उड़ गए होश

Ads

Balaghat Crime News: ‘भगवान’ के नाम पर बड़ा खेल! महिला को ‘सम्मोहित’ कर किया ये कांड, आपबीती सुन पुलिस के भी उड़ गए होश

  • Reported By: Hiten Chauhan

    ,
  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 09:30 AM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 09:31 AM IST

Balaghat Crime News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • सम्मोहित कर महिला से लूट
  • जेवर व मोबाइल लेकर बदमाश फरार
  • महिला को बातों में फंसाकर पर्स लेकर चंपत

बालाघाट: Balaghat Crime News: बालाघाट के वारासिवनी में एक हैरान कर देने वाली लूट की वारदात सामने आई है। यहाँ बदमाशों ने एक महिला को कथित रूप से सम्मोहित कर उसके जेवर और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना में एक पुरुष और एक महिला के शामिल होने की बात सामने आई है। पीड़ित महिला ने वारासिवनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

वारासिवनी में फिल्मी अंदाज में लूट (Balaghat Robbery Case)

Balaghat Crime News: वारासिवनी के वार्ड क्रमांक 15 की रहने वाली 40 वर्षीय विद्या ठाकरे, जो सब्ज़ी बेचने का काम करती हैं, रात के समय अपनी दुकान बंद कर घर लौट रही थीं। तभी रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोककर अस्पताल का पता पूछा। पीड़िता द्वारा अनभिज्ञता जताने पर आरोपी ने पीछे आ रही एक अन्य महिला से भी वही सवाल किया। कुछ ही देर बाद आरोपी ने खुद को अयोध्या से आया भगवान समान व्यक्ति बताते हुए महिला को झाँसे में लेकर कथित रूप से सम्मोहित कर दिया। उसने कहा कि जो जेवर वे पहने हुए हैं, उन्हें उतारकर पर्स में रख लें और घर जाकर दूध से धोकर फिर पहन लें।

पुरुष-महिला की जोड़ी पर शक (Balaghat Loot News)

Balaghat Crime News: आरोपी की बातों में आकर पीड़िता ने अपने जेवर उतारकर पर्स में रख लिए। जैसे ही उन्होंने ऐसा किया, आरोपी उनका पर्स लेकर फरार हो गया। इस दौरान उसके साथ एक महिला भी मौजूद थी, जो बाद में वहाँ पहुँची थी। घटना भाजपा कार्यालय के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही वारासिवनी पुलिस मौके पर पहुँची और निरीक्षण कर जाँच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें

"Balaghat Waraseoni Hypnosis Robbery Case" क्या है?

यह मामला वारासिवनी में एक महिला के साथ हुई कथित लूट का है, जिसमें आरोपियों ने झांसा देकर उसके जेवर और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया।

"Hypnosis Loot in Madhya Pradesh" कैसे की गई?

आरोपी ने खुद को धार्मिक व्यक्ति बताकर महिला को भरोसे में लिया और जेवर उतारने के लिए कहा, जिसके बाद पर्स लेकर फरार हो गया।

"Waraseoni Police Investigation Update" में क्या कार्रवाई हो रही है?

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।