Balaghat Love Marriage: तीन बार गर्भपात करवाया, मंदिर में प्रेम विवाह… फिर प्रेमी ने किया ये कांड! युवती की आपबीती सुन कांप उठेगी आपकी रूह
Balaghat Love Marriage: तीन बार गर्भपात करवाया, मंदिर में प्रेम विवाह… फिर प्रेमी ने किया ये कांड! युवती की आपबीती सुन कांप उठेगी आपकी रूह
Balaghat Love Marriage Case/Image Source: IBC24
- युवती ने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए
- महिला थाना में एफआईआर दर्ज
- एसपी ऑफिस में की शिकायत
बालाघाट: Balaghat Love Marriage: बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोटी की रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि वर्ष 2019 से ग्राम पंचायत खजरी निवासी स्वजातीय युवक किशोर गुर्दे से उसके प्रेम संबंध थे। इस दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने जबरन दवाइयां खिलाकर उसका गर्भपात कराया।
प्रेम विवाह का डरावना सच (Balaghat News)
Balaghat Love Marriage: युवती ने बताया कि लगातार विवाह का दबाव बनाने के बाद आरोपी ने 27 अक्टूबर 2025 को बालाघाट शहर के कालीपुतली चौक स्थित हनुमान मंदिर में उससे विवाह किया, लेकिन इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। पीड़िता मीनाक्षी जांभुरे के अनुसार, विवाह के दौरान आरोपी ने अपने जीजा अनिल डोंगरे और दिनेश नारनौरे की मौजूदगी में शादी की। युवती ने विवाह के फोटो और पुरोहित का पत्र पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपा। विवाह के बाद आरोपी ने उसे बालाघाट में किराए के कमरे में लगभग एक माह तक रखा और घर ले जाने का आश्वासन देता रहा। युवती का आरोप है कि इससे पहले वह किशोर के घर में भी एक सप्ताह रह चुकी थी, जहां उसे परिवार वालों ने भोजन तक नहीं दिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल लांजी में भर्ती कराया गया।
युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई (Balaghat Crime News)
Balaghat Love Marriage: पीड़िता ने आगे बताया कि जब उसने थाने में शिकायत की तो आरोपी ने उसे दो दिनों तक बस स्टैंड पर रखा और फिर गायब हो गया। इसके बाद ससुराल में आरोपी की मां और भाई ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर फेंक दिया। मनोवैज्ञानिक तनाव में युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना बालाघाट में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल संज्ञान लिया। एसपी ने कहा कि प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।
यह भी पढ़ें
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार की असली वजह क्या? सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल?
- इन राशि वालों को आज मिलेगा शुभ समाचार, आय में होगी वृद्धि और भाग्य का मिलेगा साथ, पढ़ें सोमवार का राशिफल

Facebook


