Congress MLA Controversial Statement: '...जंगली जानवरों का शिकार करेंगे...मैं सबसे आगे रहूंगा' कांग्रेस विधायक ने दिया विवादित बयान, वायरल हो रहा वीडियो / Image: Viral Video
This browser does not support the video element.
बालाघाट: Congress MLA Controversial Statement कांग्रेस विधायक मधु भगत का एक कथित विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाघ के हमले में घायल व्यक्ति और उसके परिवार से मुलाकात के बाद विधायक मधु भगत ने जंगली जानवरों के शिकार को लेकर ऐसी बात कही, जिस पर अब सवाल उठ रहे हैं। विधायक ने एक विशेष समुदाय की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनके हाथ में अगर तीर-कमान आया, तो वे जंगली जानवरों का शिकार करेंगे और वे खुद भी उनके साथ सबसे आगे रहेंगे। इतना ही नहीं, विधायक ने यह वीडियो अधिकारियों तक भेजने की बात भी कही। अब यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Congress MLA Controversial Statement बालाघाट के वन्यजीव क्षेत्र में बाघ के हमले के बाद कांग्रेस विधायक मधु भगत पीड़ित और उसके परिवार से मिलने मालाखेड़ी और पहुंचे थे। इसी दौरान जंगली जानवरों के हमले और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चर्चा के बीच विधायक का एक बयान सामने आया। वायरल वीडियो में विधायक एक विशेष समुदाय की ओर इशारा करते हुए तीर-कमान का जिक्र करते हैं और जंगली जानवरों के शिकार की बात कहते नजर आ रहे हैं।
विधायक यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर शिकार किया गया, तो वे खुद सबसे आगे रहकर साथ चलेंगे। साथ ही उन्होंने वीडियो को अधिकारियों तक भेजने की बात भी कही। एक तरफ वन विभाग और सरकार वन्यजीवों के संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के प्रयास कर रहे हैं, वहीं विधायक का यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है।
हालांकि वायरल वीडियो के बयान और उसके पूरे संदर्भ को लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब इस बयान को लेकर राजनीतिक और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों के बीच बहस शुरू हो गई है।