Reported By: Owais Ahmed Sheikh
,Maharashtra Dhule Road Accident/ image source: ibc24 archive
Barwani Road Accident News: बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और एक अन्य घायल का इलाज अस्पताल में जारी है। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। हादसे में पहले चार लोगों की मौत हुई थी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। (Barwani Road Accident News) घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज एक दौरान दो और घायलों की मौत हो गई है।
Barwani Road Accident News: मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के जुलवानीय थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ है। यहां एक कार और टैंकर बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में कार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां दो और लोगों की मौत हों गई है। (Barwani Road Accident News) यह पूरी घटना जुलवानीय थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि, कार सवार सभी लोग बारात में जा रहे थे इसी दौरान ये हादसा हुआ।
इन्हे भी पढ़ें:-