Highway Viral Video: सिर्फ 20 सेकंड में हाथ साफ! गोडाउन में माल उतार रहा था व्यापारी, पीछे से बैग में रखा नगद उठा ले गए चोर, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

Highway Viral Video: बड़वानी नेशनल हाईवे पर चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं।

Highway Viral Video: सिर्फ 20 सेकंड में हाथ साफ! गोडाउन में माल उतार रहा था व्यापारी, पीछे से बैग में रखा नगद उठा ले गए चोर, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

highway viral video/ image source: IBC24

Modified Date: January 3, 2026 / 10:58 pm IST
Published Date: January 3, 2026 10:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिनदहाड़े नेशनल हाईवे पर चोरी
  • व्यापारी का बैग सेकंडों में चोरी
  • सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Highway Viral Video: बड़वानी: बड़वानी नेशनल हाईवे पर चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े सेकंडों में चोरी की एक और वारदात सामने आई है। ग्राम बरुफाटक में एक व्यापारी के बैग पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दिनदहाड़े नेशनल हाईवे पर चोरी

Highway Viral Video: मामला ग्राम बरुफाटक का है, जहां नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक किराना स्टोर पर व्यापारी अपने गोडाउन में माल उतरवाने के लिए रुके थे। इसी दौरान महज 20 से 30 सेकंड के भीतर अज्ञात चोरों ने व्यापारी की गाड़ी में रखा बैग चोरी कर लिया। बैग में दिनभर का हिसाब-किताब रखने वाली डायरी और कुछ नगद राशि बताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू

Highway Viral Video: पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। व्यापारी ने चोरी की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के साथ ठीकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि इस ग्राम में यह तीसरी चोरी की घटना है, जिससे व्यापारियों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।