Reported By: OWESH AHMED SEIKH
,highway viral video/ image source: IBC24
Highway Viral Video: बड़वानी: बड़वानी नेशनल हाईवे पर चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े सेकंडों में चोरी की एक और वारदात सामने आई है। ग्राम बरुफाटक में एक व्यापारी के बैग पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
Highway Viral Video: मामला ग्राम बरुफाटक का है, जहां नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक किराना स्टोर पर व्यापारी अपने गोडाउन में माल उतरवाने के लिए रुके थे। इसी दौरान महज 20 से 30 सेकंड के भीतर अज्ञात चोरों ने व्यापारी की गाड़ी में रखा बैग चोरी कर लिया। बैग में दिनभर का हिसाब-किताब रखने वाली डायरी और कुछ नगद राशि बताई जा रही है।
Highway Viral Video: पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। व्यापारी ने चोरी की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के साथ ठीकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि इस ग्राम में यह तीसरी चोरी की घटना है, जिससे व्यापारियों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।